Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले के लिए चली 'गोलियां', निमृत की कैप्टंसी अब भी बरकरार
बिग बॉस 16 के ताजा एपिसोड में शिव ठाकरे और निमृत कौर आहलूवालिया के बीच कैप्टंसी के लिए मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान घरवालों में तीखी नोंक-झोंक भी हुई।
विस्तार
बिग बॉस का टिकट टू फिनाले वीक काफी दिलचस्प होता जा रहा है। बीते दिन घरवालों ने निमृत के खिलाफ शिव को मुकाबले के लिए चुना था। सभी कंटेस्टेंट्स ने बुधवार को माना था कि शिव कैप्टंसी के लिए निमृत से ज्यादा हकदार है। ताजा एपिसोड में निमृत और शिव के बीच मुकाबला देखने को मिला। ताजा एपिसोड में बिग बॉस सभी को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और टिकट टू फिनाले के लिए होने वाले मुकाबले के बारे में बताते हैं।
बिग बॉस बताते हैं कि इस टास्क में शिव और निमृत के नाम के कटआउट लगे हुए हैं। बिग बॉस बताते हैं कि घर के सदस्यों को उस कटआउट पर गोली लगानी है जिन्हें वो घर का कैप्टन नहीं बनाना चाहते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि जिस सदस्य के कटआउट पर ज्यादा गोली होगी वह यह गेम हार जाएगा। बिग बॉस के इस एलान के बाद यह कार्य शुरू हो जाता है। पहली गोली टीना पकड़ती हैं और वह निमृत के खिलाफ बोलते हुए गोली को उनके कटआउट पर लगाती हैं। इसके बाद दूसरी गोली सौंदर्या पकड़ती हैं और वह निमृत की साइड लेती हैं।
तीसरे राउंड में शालीन के हाथ मौका लगता है। वह भी निमृत को कैप्टंसी के ज्यादा योग्य मानते हैं। इसके बाद चौथे राउंड में बाजी फिर सौंदर्या के हाथ लगती है। वह फिर से शिव के खिलाफ वोट करती हैं। इस पूरे टास्क में सबसे ज्यादा गोली शिव के कटआउट में नजर आती है, जिसकी वजह से बिग बॉस निमृत को इस टास्क का विजेता घोषित कर देते हैं। बिग बॉस सभी के सामने एलान करते हैं कि टिकट टू फिनाले अभी भी निमृत के पास बरकरार है।