{"_id":"63c933c8e9388e4d7d2b9009","slug":"nirmal-mukherjee-death-popular-musician-passed-away-hospitalized-after-heart-attack-at-the-age-of-72-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirmal Mukherjee: मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nirmal Mukherjee: मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Thu, 19 Jan 2023 05:51 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:51 PM IST
सार
दिग्गज संगीतकार निर्मल मुखर्जी का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
निर्मल मुखर्जी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। सिनेमा जगत के मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक निर्मल को दिल का दौरा पड़ने के बाद बीते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दिग्गज संगीतकार ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
निर्मल मुखर्जी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके निधन की खबर से गमगीन हो गई है। बता दें, निर्मल मुखर्जी ने महज 10 साल की उम्र से संगीत की दुनिया में अपना योगदान दे रहे थे। 10 साल की उम्र में उन्होंने संगीतकार राजेश रोशन के सहायक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। राजेश रोशन के सानिध्य में करियर की शुरुआत करने के बाद निर्मल मुखर्जी ने पंचमदा, अनु मलिक, कल्याणजी-आनंदजी, जतिन-ललित और विशाल-शेखर जैसे नए-पुराने कई संगीतकारों के साथ काम किया था।
विज्ञापन
TRP Week 2: टीआरपी की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' को जबरदस्त झटका, फिर दर्शकों की पहली पसंद बना 'अनुपमा'
विज्ञापन
निर्मल मुखर्जी को कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने आते थे। कांगो, बोंगो, दारबुका, तुम्बा और डी-जेम्बे जैसे सभी यंत्रों को बजाने में निर्मल मुखर्जी कुशल थे। संगीतकार हिंदी के साथ-साथ बंगाली, मालवणी और मराठी भाषा बोलना भी बखूबी जानते थे। निर्मल हिंदी फिल्मों के साथ ही कई मराठी फिल्मों का म्यूजिक भी तैयार किया था ।
OTT: ओटीटी पर इन महिला किरदारों ने बिखेरा जलवा, दमदार अदाकारी से फैंस को दीवाना बना गईं ये अभिनेत्रियां