Aparna Balamurali: साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को इवेंट में जबरन छूने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई घटना
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपर्णा के समर्थन में खड़े हो गए हैं। यूजर्स छात्र की इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ की एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस के साथ एक छात्र ने बदतमीजी की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर इसका घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म थैंकम के प्रचार के लिए केरल के एक लॉ कॉलेज पहुंची थीं, जहां उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।
इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अपर्णा लॉ कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठी हुई हैं। तभी एक छात्र फूल लेकर स्टेज पर पहुंच जाता है और उनका हाथ पकड़कर एक्ट्रेस को उठाने लगता है। एक्ट्रेस जैसे ही खड़ी होती हैं, वह उनकी पीठ पर हाथ रख देता है जिसके बाद वह असहज होकर उस शख्स से दूर होने की कोशिश करने लगती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद छात्र अपनी इस हरकत पर हाथ जोड़ते हुए उन्हें सॉरी भी बोलता है।
OTT: ओटीटी पर इन महिला किरदारों ने बिखेरा जलवा, दमदार अदाकारी से फैंस को दीवाना बना गईं ये अभिनेत्रियां
This is disrespectful.. Wrong opinion about actress.. #AparnaBalamurali pic.twitter.com/Nw6GU0nx9N
— Pradeep Kumarᶜᴵᴺᴱᴹᴬ ᴸᴼⱽᴱᴿ (@iamPKoffl) January 19, 2023
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपर्णा के समर्थन में खड़े हो गए हैं। यूजर्स छात्र की इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। बता दें कि अपर्णा की फिल्म थैंकम 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन शाहिद अराफात ने किया है। इस फिल्म में अपर्णा के साथ विनीत श्रीनिवासन के अलावा गिरीश कुलकर्णी और बिजू मेनन जैसे सितारे नजर आएंगे।
Anurag Kashyap: पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर अनुराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि..