फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 contestants given strict punishment for smoking cigarettes in the open

Bigg Boss 16: घरवालों की इस एक हरकत पर भड़के 'बिग बॉस', गार्डन एरिया में लाइन से खड़ा करके सुनाई यह सख्त सजा

Wed, 16 Nov 2022 11:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 16 Nov 2022 11:37 PM IST
सार

बीते कुछ दिनों से 'बिग बॉस 16' में नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट्स नेशनल टीवी पर खुलेआम सिगरेट पीते दिखे हैं, जिस पर लोगों का गुस्सा फूटा। वहीं, अब 'बिग बॉस' ने सभी को एक सख्त सजा दी है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestants given strict punishment for smoking cigarettes in the open
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसका फॉर्मेट कई लोगों को पसंद नहीं आता है। इसी वजह से समय समय पर इस शो का सोशल मीडिया पर विरोध भी हुआ। इतना ही नहीं, इस शो में आने वाले सितारे भी कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे बवाल खड़ा हो गया। बीते कुछ दिनों से 'बिग बॉस 16' में नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट्स नेशनल टीवी पर खुलेआम सिगरेट पीते दिखे हैं, जिस पर लोगों का गुस्सा फूटा है। हालांकि, 'बिग बॉस' ने भी कई बार कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई है। लेकिन कोई नहीं माना, जिसके बाद अब 'बिग बॉस' ने सभी को एक सख्त सजा दी है। 

विज्ञापन


बुधवार के एपिसोड में 'बिग बॉस' का गुस्सा उन कंटेस्टेंट्स पर फूटा है, जो घर में सिगरेट पीते हैं। दरअसल, 'बिग बॉस' के हर सीजन में घर में सिगरेट पीने के लिए एक अलग से रूम बनाया जाता है और इस बार भी ऐसा ही है। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स उस कमरे में सिगरेट ना पीकर बाहर खुले में सिगरेट पीते हुए दिखते हैं, जिस वजह से अब 'बिग बॉस' ने सभी कंटेस्टेंट्स को सजा दी है। 'बिग बॉस' की तरफ से सिगरेट रूम को बंद कर दिया है और उस पर लिखा है, 'हम बेवकूफ हैं।'
विज्ञापन


Maula Jatt: पाकिस्तान की इस फिल्म ने ब्रिटेन में मचाया तहलका, अपने नाम कर लिया यह खास रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, 'बिग बॉस' ने सभी कंटेस्टेंट्स को खुले में ही सिगरेट पीने की सजा सुनाई है। साथ ही कंटेस्टेंट्स से कहा गया है कि सिगरेट पीते हुए अब हर कंटेस्टेंट अपने फैंस से कैमरे पर बात करते हुए नजर आएगा और अपने फैंस को बताएगा कि वह सिगरेट क्यों पीते हैं और इससे क्या फायदा होता है। इस दौरान 'बिग बॉस' की तरफ से यह भी कहा गया कि इस शो में टीवी और बॉलीवुड के सितारे मौजूद हैं लेकिन अब वे लोग इस शो के जरिए बाहर अपने फैंस को सिगरेट पीने की सलाह दे रहे हैं, जो बहुत शर्मनाक है।

Mister Mummy: मिस्टर मम्मी में रितेश देशमुख निभाएंगे अब तक का सबसे अलग किरदार, जानें फिल्म से जुड़ी अहम बातें

बता दें कि ट्विटर पर लगातार साजिद खान, शालिन भनोट, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम समेत कई सितारों को ट्रोल किया जा रहा था। यह तमाम सितारे नेशनल टीवी पर 'बिग बॉस' के गार्डन एरिया में खुले में सिगरेट पीते हुए दिखे हैं, जिस वजह से हर कोई उन्हें खरी खोटी सुना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed