फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 contestant share emotional feelings priyanka chahar choudhary shiv thakare Archana gautam cried

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने दिया कंटेस्टेंट को अपने दिल की बातें शेयर करने का मौका, फूट-फूटकर रोए प्रियंका-शिव

Sun, 04 Dec 2022 03:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 04 Dec 2022 03:11 PM IST
सार

बिग बॉस 16 में आए दिन कोई न कोई हंगामा होता रहता है। अब बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को अपनी दिल की बातें शेयर करने का मौके दिया, जिसके बाद वह इमोशनल हो गए।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant share emotional feelings priyanka chahar choudhary shiv thakare Archana gautam cried
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' में आए दिन कोई न कोई इमोशनल ड्रामा चलता रहता है, जिसके चलते बीबी हाउस के कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने रहते हैं। शो में गेम के चलते ज्यादातर लोग अपने इमोशन बाहर नहीं आने देते, लेकिन इस वीकएंड बिग बॉस ने सभी घरवालों को दिल की बातें शेयर करने का मौका। इसके बाद घरवाले बिग बॉस से अपनी बातें शेयर करके इमोशनल होते दिखाई दिए। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे ने भी इमोशनल होते हुए बिग बॉस से अपनी कमजोरीयां साझा कीं।

विज्ञापन

शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स मानी जानी वाली प्रियंका ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को बिग बॉस के सामने साझा किया। उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वो एक आम लड़की हैं, उन्हें शादी करनी है। वहीं, वो अपनी लव लाइफ को लेकर बिग बॉस के सामने बहुत इमोशनल हो गई थीं। अंकित के साथ उनकी लव लाइफ को लेकर वो परेशान थीं। इसके साथ ही उन्हें ये टेंशन हो रही थी कि उन्हें आगे काम मिलेगा या नहीं।

Anushka Sharma: ‘कला’ में अनुष्का को देख खुशी से झूम उठे फैंस, बोले- चार साल बाद स्क्रीन पर देखकर अच्छा लगा

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के अलावा अंकित, टीना और शालीन और शिव भी बिग बॉस से अपने दिल की बातें शेयर करते हैं। शिव बिग बॉस से कहते हैं, 'सभी को लगता है कि मैं दिमाग से खेलता हूं, लेकिन मेरे घरवालों को पता है कि मैं दिल की सुनता हूं, इन लोगों के सामने तो मैं रो भी नहीं सकता।' इस दौरान शिव काफी इमोशनल हो जाते हैं। वहीं, अर्चना गौतम ने बिग बॉस के सामने रोते हुए कहा कि 'घर के बाहर उन्होंने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया और न कभी कुछ गलत बोला है पर यहां आकर वो बहुत अलग बन गई हैं।'

Hansika Motwani Wedding: शादी से पहले पोलो मैच देखने पहुंचीं हंसिका मोटवानी, शाही अंदाज में मारी एंट्री

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

बता दें कि सलमान खान ने वीकएंड का वार में कई कंटेस्टेंट्स की बातों का खुलासा किया, जिसके चलते प्रियंका और अंकित के रिश्ते में दरार पड़ गई। वहीं, टीना और शालीन से पूछे गए सवालों ने भी उन दोनों के रिश्ते में दीवार खड़ी कर दी थी। वीकएंड का वार के बाद लग रहा थी कि प्रियंका और अंकित का रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका, अंकित, टीना और शालीन अपने-अपने रिश्ते को मजबूत करने में लगे हैं।

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने सरकार को ठहराया सिद्दू मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार, कहा- यह राजनीति है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed