फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Actor Vikkas Manaktala to as new wild card contestant in salman khan show

Bigg Boss 16: मेकर्स ने किया नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का एलान, बिग बॉस में विकास की एंट्री से आएगा ट्विस्ट!

Wed, 07 Dec 2022 10:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 07 Dec 2022 10:35 PM IST
सार

एलिमिनेशन वीक के बीच जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच रोज नई बात पर गहमा गहमी देखने को मिल रही है, वहीं मेकर्स अपने शो को और दिलचस्प बनाने के लिए लगातार वाइल्ड कार्ड एंट्री करा रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Actor Vikkas Manaktala to as new wild card contestant in salman khan show
विकास मानकतला - फोटो : Social media

विस्तार

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन का खेल अब हर रोज नया मोड़ ले रहा है। आए दिन बीबी हाउस में नए-नए तूफान देखने को मिल रहे हैं। एलिमिनेशन वीक के बीच जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच रोज नई बात पर गहमा गहमी देखने को मिल रही है, वहीं मेकर्स अपने शो को और दिलचस्प बनाने के लिए लगातार वाइल्ड कार्ड एंट्री करा रहे हैं। गोल्डन बॉय की एंट्री के साथ जहां 'बिग बॉस' के घर का मौसम बदल चुका है, वहीं अब एक और नए कंटेस्टेंट की एंट्री कंफर्म हो गई है। इस सीजन में अब अभिनेता विकास मानकतला शो में एंट्री करने वाले हैं।

विज्ञापन

आज यानी बुधवार को 'बिग बॉस 16' मेकर्स ने ट्वीट कर शो में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री का एलान कर दिया है। यह और कोई नहीं अभिनेता विकास मानकतला होंगे। ट्विटर पर विकास का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए मेकर्स ने अभिनेता के नाम पर मुहर लगा दी है। मेकर्स ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'बिग बॉस हाउस में होने जा रही है एक वाइल्ड कार्ड एंट्री। क्या आप लोग शो में यह नया चेहरा देखने के एक्साइटेड हैं।'
The Crown-Season 5: इस्लाम अपनाना चाहती थीं प्रिंसेस डायना? इस वजह से 'द क्राउन' में नहीं दिखाया गया यह सीन

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में विकास अपने आप को और गेम को लेकर अपनी राय भी रखते नजर आ रहे हैं। विकास कहते हैं, 'मुझे छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कोई कैसा है। मुखौटा पहने हुए लोग मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। मैं किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं होने वाला हूं मेरा अगर कोई भी कॉम्पिटिटर होगा तो वह सिर्फ मैं हूं।' इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'यह लेफ्ट राइट लेफ्ट का अभिनेता है।' वहीं एक अन्य ने तो विकास को अगला शालीन भनोट बता दिया है।
Photos Of The Day: जान्हवी का बोल्ड लुक और अप्सरा सी खूबसूरत लगीं जैकलीन, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

आपको बता दें विकास मानकतला टीवी अभिनेता हैं। इन्होंने 'यह है आशिकी', 'गुलाम', 'झांसी की रानी', 'लाल इश्क', 'नम:' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। वहीं अगर बिग बॉस के घर की बात करें तो इन दिनों बीबी हाउस में एलिमिनेशन वीक के चलते घमासान मचा हुआ है। सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब विकास मानकतला की एंट्री शो में क्या नया ट्विस्ट लेकर आएगी यह तो समय ही बताएगा। 
Khesari Lal Yadav: खेसारी की 'राजा की आयगी बारात' की रिलीज डेट का हुआ एलान, दबंग अवतार में नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed