फैंस और उनके पसंदीदा सितारों के बीच की दूरी को मौजूदा समय में सोशल मीडिया ने काफी कम कर दिया है। पहले जहां केवल सीमित संसाधनों की वजह से प्रशंसक अपने चहेते कलाकारों के बारे में बहुत कम जान पाते थे। वहीं, अब तकनीक के माध्यम से वह सीधे अपने पसंदीदा सेलेब्स के साथ जुड़ चुके हैं। यही वजह है कि सेलेब्स भी खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग सोशल मीडिया पर लगातार साझा करते रहते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलेब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है..
कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक साल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में दोनों मुंबई की भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों में वेकेशन एंजॉय करने निकल पड़े हैं। इस वेकेशन से कटरीना ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काफी खुश और खूबसूरत लग रही हैं। कटरीना ने कैप्शन के जरिए यह भी बताया है कि उनकी तस्वीरें विक्की कौशल ने क्लिक की हैं।
निक्की तंबोली
बोल्ड लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली निक्की तंबोली अपनी अदाएं दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अभिनेत्री ने आज भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। लेटेस्ट लुक में ग्रीन क्रॉप टॉप और पैंट पहने निक्की अपनी कर्वी फिगर दिखा रही हैं।
हुमा कुरैशी
अपनी फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हुमा कुरैशी ने आज साड़ी पहनकर अपने गॉर्जियस लुक से लोगों का दिल जीत लिया है। हुमा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ऑरेंज कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। साड़ी में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए हुमा ने डीप नेक कट ब्लाउज पहना हुआ है।