फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was seen taking classes for the family members with broom shooed everyone in the morning

Bigg Boss 15: झाड़ू लेकर घरवालों की क्लास लगाती नजर आईं राखी सावंत, सुबह- सुबह भगाई सबकी नींद

Sat, 11 Dec 2021 02:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 11 Dec 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was seen taking classes for the family members with broom shooed everyone in the morning
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता रहा है। इस शो में शुरू से लेकर अभी तक हर दिन दर्शकों को नए और मनोरंजक देखने को मिल रहे। वहीं शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही रोजाना नए टिस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन

 
वहीं, शो में बतौर वाइल्डकार्ड आईं राखी सावंत एक बार फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। अपने दमदार एंटरटेनमेंट के लिए पहचानी जाने वाली राखी सावंत किसी न किसी तरीके से दर्शकों को एंटरटेन करती रहती हैं। बिग बॉस 15 में भी आते ही उन्होंने शो में मनोरंजन का तड़का लगा दिया है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was seen taking classes for the family members with broom shooed everyone in the morning
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

ऐसे में आज प्रसारित हुए एपिसोड में जहां शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया। तो वहीं दर्शकों को राखी का एक नया अंदाज भी देखने को मिला। दरअसल, टिकट टू फिनाले वीक के तहत पहली फाइनलिस्ट बनीं राखी सावंत के पास अब घर के संचालन की जिम्मेदारी है। ऐसे में राखी भी अपनी जिम्मेदारी को काफी अच्छे से निभाती दिखाई दीं।

Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was seen taking classes for the family members with broom shooed everyone in the morning
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फाइनलिस्ट बनने के अगले दिन राखी सावंत सभी घर वालों को नींद से जगाती नजर आईं। इस दौरान वह हाथ में झाड़ू लिए उमर, करण और अभिजीत की नींद भागाती दिखाई दीं। राखी के हाथ में झाड़ू देख जहां उमर नींद से जाकर उठ बैठे, तो वहीं करण कुंद्रा को राखी के हाथों से झाड़ू की मार खानी पड़ी।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was seen taking classes for the family members with broom shooed everyone in the morning
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने उमर का कंबल खींच कर उन्हें जगाया। तो वहीं अभिजीत बिचुकले को उठाकर बाथरूम भेज दिया। राखी सावंत का यह अनोखा अंदाज देख निशांत भट्ट अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खूब हंसते दिखाई किए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed