फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15 new promo Salman khan lost in jungle talking to tree Voiced by actress Rekha

Bigg Boss 15: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रोमो में सुनिए रेखा की मादक आवाज, सलमान ने धरा अनोखा भेष

Sun, 22 Aug 2021 03:47 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 22 Aug 2021 03:47 PM IST
सार

  • सामने आया बिग बॉस 15 का नया प्रोमो
  • जंगल में खोए सलमान को रेखा ने दी आवाज
  • अर्जुन बिजलानी हो सकते हैं शो का हिस्सा

विज्ञापन
Bigg Boss 15 new promo Salman khan lost in jungle talking to tree Voiced by actress Rekha
बिग बॉस: सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए रूस जा चुके सलमान का मस्ती भरा अंदाज यहां उनकी मेजबानी में शुरू होने जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रोमो में नजर आया। ये शो जल्द ही कलर्स चैनल पर शुरू होगा और इसके लिए सारे प्रतिभागियों के नाम पहले से ही तय हो चुके हैं। शो की शुरुआत उस दिन होगी जिस दिन करण जौहर की मेजबानी में सिर्फ ओटीटी पर चल रहा शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ संपन्न होगा। इस बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में कालजयी अभिनेत्री रेखा की भी आवाज सुनाई देगी। शो के प्रोमो में उनके अनोखे किरदार का भी खुलासा इसके मेकर्स ने किया है।

विज्ञापन



रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं जारी है। शो की हाइप बनाने के लिए इसके मेकर्स ने इसी से मिलता जुलता एक रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ अपने ओटीटी ऐप वूट पर भी शुरू किया जिसकी मेजबानी करण जौहर कर रहे हैं। ओटीटी के इस शो की खास वजह करण जौहर की इमेज बिल्डिंग के अलावा टेलीविजन पर प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के लिए हाइप बनाना भी रहा है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15 new promo Salman khan lost in jungle talking to tree Voiced by actress Rekha
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन पर प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रोमो में सलमान खान जंगल में घूम रहे एक शिकारी के भेष में दिख रहे हैं। उन्होंने शिकारियों वाली वर्दी भी पहनी है और पेट पर एक बेल्ट बांध रखी है। प्रोमो की शुरूआत अभिनेत्री रेखा की आवाज में सुनाई देने वाले गाने से होती है। इसमें वह गा रही हैं, ‘ये क्या जगह है दोस्तों....’।  सलमान खान भी उनसे इस जगह के बारे में सवाल करते दिखाई देते हैं। इस पर रेखा की आवाज सलमान से पूछती है, ‘सलमान, पहचाना?’

Bigg Boss 15 new promo Salman khan lost in jungle talking to tree Voiced by actress Rekha
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ को लेकर तमाम नाम चर्चा में रहे हैं। अभिनेता अर्जुन बिजलानी पहले ही ये जगजाहिर कर चुके हैं कि इस शो के लिए उनसे बातचीत हो चुकी है। हालांकि वह शो का हिस्सा बन रहे हैं या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। अभिनेत्री पूनम झावर का नाम भी इस सीजन के शो के लिए चर्चा में रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार के शो की थीम ऐसी रखी गई है जिसमें लोग युगल के रूप में शो में प्रवेश करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed