फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee scolded Jai Bhanushali for abusing Prateek

Bigg Boss 15: प्रतीक को गाली देने पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने जय भानुशाली को सुनाई खरी खोटी, बोलीं- मां की इज्जत से बड़ी....

Thu, 07 Oct 2021 01:05 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 01:05 AM IST
सार

जय के बर्ताव पर बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन्हें फटकार लगाई।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee scolded Jai Bhanushali for abusing Prateek
देवोलीना भट्टाचार्जी, जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के शुरू होते ही दर्शकों को यहां लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। पिछले एपिसोड में दर्शकों को जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिला। यह लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई कि बात हाथापाई और गाली- गलौच तक पहुंच गई। दरअसल, अपनी लड़ाई के दौरान जय भानुशाली ने गुस्से में आकर प्रतीक सहजपाल को मां के लिए कुछ अपशब्द कह दिए। 

विज्ञापन

जय के इस बर्ताव पर अब बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन्हें फटकार लगाई। देवोलीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जय भानुशाली को खूब खरी-खोटी सुनाई। अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए जय भानुशाली को फटकार लगाई।

विज्ञापन

 

Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee scolded Jai Bhanushali for abusing Prateek
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भाईसाहब आपकी कॉलर किसी भी मां की इज्जत से ज्यादा बड़ी है। शर्मनाक, तुम गाली देकर जाओगे, तो कोई भी तुम्हारा कंधा पकड़ के ही बात करेगा। आरती नहीं उतारेगा।'
 

 

Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee scolded Jai Bhanushali for abusing Prateek
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सभी कंटेस्टेंट्स कंबल और सोफे उठाकर नक्शा खोजने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो जाती है। इस बीच करण कुंद्रा भी प्रतीक पर चिल्लाते हैं। वहीं, करण, ईशान, निशांत सभी प्रतीक को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह गुस्से में शीशे का दरवाजा तोड़ देते हैं। 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee scolded Jai Bhanushali for abusing Prateek
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, प्रतीक सहजपाल की शीशे तोड़ने वाली हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिग बॉस ने सजा देने का फैसला किया। प्रतीक की गलती की सजा सुनाते हुए बिग बॉस ने जंगल में रह रह सभी सदस्यों को नॉमिनेट करने का फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed