'बिग बॉस 13' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। सामने आए प्रोमो से पता चलता है कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है जिसमें दो पुराने सदस्य लौटने वाले हैं। शो में कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली बग्गा एक बार फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली हैं। इसके साथ ही रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान भी बिग बॉस में फिर से आने वाले हैं।
बिग बॉस 13: शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए अरहान खान की वापसी, यूजर्स ने जताई नाराजगी
बाहर होने के बाद अरहान ने दोबारा से घर में जाकर रश्मि को प्रपोज करने की इच्छा जताई थी। प्रोमो में दिखाया जाता है कि घर में जब अरहान वापस लौटते हैं तो वो रश्मि को एक खास गिफ्ट देना चाहते हैं। माना जा रहा है अरहान उन्हें प्रपोज करने के साथ अंगूठी भी देने वाले हैं। अरहान के अलावा विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली पहली बार वाइल्ड कार्ड के जरिए आएंगी। सोशल मीडिया पर नजर डालें तो यूजर्स अरहान के शो में दोबारा आने से खुश नहीं हैं।
एक यूजर ने लिखा- 'क्या है यार, मैं नहीं चाहती अरहान खान प्रपोज करे। वो रश्मि देसाई के लिए नहीं बना है। रश्मि को उसके बारे में जानना चाहिए।'
Kya hai yaar!
@BB13Official loser #ArhaanKhan Khan. Waste wild card contestant. Hw many tyms #BiggBoss13 wants 2 bring him as a wild card contestant? Really don't understand d logic of bringing these person back in #BigBoss13. Might be #arhaankhan re-enter #biggboss13 house..
I don't want #ArhaanKhan to propose!.
He is not made for #RashamiDesai
No no never!
Rashami should know him!#BB13 #BiggBoss #BiggBoss13
एक अन्य ने लिखा- 'अरहान खान लूजर है। बेकार का वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट। कितनी बार बिग बॉस उसे वापस लाएंगे। इसका मतलब समझ नहीं आ रहा।'
Might be everyone can see unforgatable love story between arhaan n #rashmidesai, but no one is interested 🤣🤣🤣🤣😂😂😂
Every1 wants to see, watch this clip.. #CaptainCoolShuklaJi #ShehnaazGill #ShehnaazRulesBB #asimriaz pic.twitter.com/aa9enN2f3Q
एक यूजर ने लिखा- 'हमें अरहान खान नहीं चाहिए। कृपया उसे मत भेजिए बिग बॉस। रश्मि अब स्ट्रॉन्ग हो रही है।'
We dont want #ArhaanKhan ..please dont send him 🙏 @BiggBoss...please rashmi strong ho rahi ha ab...
एक अन्य ने लिखा- 'अरहान खान के लिए नहीं... फिर से नहीं देखना उसे घर में... कितना उबाऊ इंसान है... सस्ता अर्जुन रामपाल है वो।' #ArhaanKhan a BIG NO.... Phir SE Nahi dekhna use Ghar me. Kitna bore insan hai... @ColorsTV @EndemolShineIND @rajcheerfull @BeingSalmanKhan .. can't u all get someone else from industry.... Saasta Arjun Rampal hai woh Please don't bring back #ArhaanKhan in #BiggBoss13 we don't want him to fool rashami anymore
— Chaits (@Chaits77429259) November 30, 2019
— Lakshmi Rajkumari (@Rajkuma8Lakshmi) November 30, 2019
Bigg Boss 13: वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले बोलीं मुधरिमा तुली, 'मैंने कोई योजना नहीं बनाई है'