फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 10 contestant manu punjabi to marry priya saini soon

'बिग बॉस' 10 रनर अप ने ढूंढ ली है लड़की, जानें कब होगी शादी

Wed, 07 Jun 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 07 Jun 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 10 contestant manu punjabi to marry priya saini soon
मनु पंजाबी

'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट रह चुके मनु पंजाबी जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वो शो 'डेट टू रीमेंबर' में नजर आएंगे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उन्होंने मंगेतर प्रिया सैनी से रिश्ता तोड़ लिया है लेकिन उन्होंने इन सब खबरों को महज अफवाह करार किया। एंटरटेंमेंट पोर्टल स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो जल्द ही प्रिया से शादी करेंगे।

विज्ञापन


जब प्रिया से उनकी पहली मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी पहली डेट तो याद नहीं है लेकिन इस समय वो प्रिया के साथ रिलेशन में हैं इसलिए उनके बारे में कुछ भी पूछा जा सकता हैं। 
विज्ञापन


वहीं जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जब मैं बिग बॉस के घर था तब मेरी मां का देहांत हो गया था। इस बात को मुश्किल से कुछ महीने ही बीते हैं इसलिए मैं अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहा। लेकिन हां, मैं मनु हूं और जो मैं कहता हूं वो जरूर करता हूं। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन मैं जल्द ही प्रिया से शादी करुंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर उन्होंने बताया कि वो हर चीज के लिए तैयार हैं। मनु ने कहा, 'मैं सब कुछ ट्राई करना चाहता हूं। साथ ही मैं ये भी जानना चाहता हूं कि मैं किस क्षेत्र में अच्छा कर सकता हूं। मैं वो करुंगा जो ये इंडस्ट्री मुझसे करवाना चाहती है। मुझे कुछ फिल्मों के ऑफर भी आए हैं लेकिन उनमें ज्यादातर निगेटिव किरदार थे। मुझे नहीं पता कि बिग बॉस के बाद से लोगों के मन में मेरी क्या छवि बन गई है लेकिन वो लोग मेरे अंदर शातिर पर्सनैलिटी ढूंढते हैं। मुझे लगता है कि मैं निगेटिव किरदार एंज्वॉय करुंगा। '

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed