{"_id":"a4ab47b71ecf7d3fe0997a8cf8e7defb","slug":"big-boss-update-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में हुआ सनी लियोनी के हीरो का अपमान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में हुआ सनी लियोनी के हीरो का अपमान
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 13 Dec 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जैकपॉट' के हीरो सचिन जोशी को लेकर किसी ने बेहद आपत्तिजनक बात कह दी है। सचिन जोशी, सनी लियोनी का हीरो है।
विज्ञापन
'बिग बॉस' के घर में यूं तो आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता ही है लेकिन अब तो प्रतियोगी प्रमोशन के लिए आने वाले मेहमानों को भी नही बख्श रहे।
सनी लियोनी और सचिन जोशी शो पर अपनी फिल्म जैकपॉट का प्रमोशन करने आए थे। जब ये दोनों कलाकार घर के अंदर प्रतियोगियों के बीच पंहुचे तो इनकी प्रतियोगियों से खूब बातें भी हुई। सचिन जोशी ने बातचीत के दौरान गौहर खान से ये कह दिया कि तुम्हारे पास तो दो-दो पपेट हैं।
सचिन का साफ इशारा कुशाल और एजाज खान के लिए था। इस पर गौहर सिर्फ मुस्कुराती रहीं। बाद में जब सनी और सचिन घर से बाहर चले गए।
तब कुशाल को सचिन की बात का मतलब समझ में आया। इसके बाद वह गौहर से ये कहकर नाराज भी हो गए कि मैं तुम्हारा बॉयफ्रेंड हूं और
तुमको सचिन की पपेट वाली बात पर कुछ बोलना चाहिए था। गौहर तो उस वक्त बाथरुम में थीं लेकिन तभी एजाज वहां आ गए इस पर कुशाल ने
एजाज से कहा कि डेढ़-दो फीट का हीरो है सचिन जोशी जिसकी न शक्ल है न सूरत इसके हाथ जैकपॉट जैसी फिल्म जाने कैसे लग गई। कुशाल ने खुलेआम सचिन जोशी की काफी बुराई की जो टेलीकास्ट भी हो गई।
विज्ञापन