{"_id":"66b25fb4887707fd0b0ca649d37e45a3","slug":"big-boss-latest-update-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्वीटर पर सलमान की धुआंधार आलोचना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ट्वीटर पर सलमान की धुआंधार आलोचना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान के साथ ऐसा पहली बार हुआ है कि उनको इतनी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है वो भी सोशल मीडिया पर।
विज्ञापन
देखें: ये हैं बिग बॉस 7 के विवादित मेहमान
इसका कारण सलमान द्वारा 'बिग बॉस' में पक्षपातपूर्ण रवैया अख्तियार करना है। गौरतलब है कि कई दिनों से 'बिग बॉस' के घर में सलमान प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से तनीषा का फेवर करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
तनीषा काजोल की बहन और अजय की साली हैं साथ ही सलमान की अच्छी दोस्त भी। ऐसे में सलमान उनके साथ घटने वाली किसी भी घटना को बहुत ही पर्सनल ले रहे हैं।
पढ़ेः बिग बॉस के घर में इन लव बर्डस ने किया इलू-इलू
विज्ञापन
कुशाल और तनीषा की लड़ाई के बाद तो उन्होंने खुल कर तनीषा का फेवर किया और कुशाल को जमकर लताड़ लगाई यही नहीं शो में आगे काम न करने की धमकी भी उन्होंने दे डाली।
लेकिन सल्लू का ये पक्षपात अब उन पर भारी पड़ रहा है। ट्विटर और फेसबुक पर धड़ल्ले से सलमान के विरोध में पोस्ट किए जा रहे हैं और शो में उनके रवैये की खासी आलोचना भी हो रही है।