बिग बॉस में आज रात बदल जाएंगे समीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में तनीषा और गौहर के बीच रिश्ते सामान्य होने का नाम ही नहीं ले रहे। ये दोनों प्रतियोगी एक दूसरे की सबसे बड़ी दुश्मन बनकर शो में सामने आई हैं।
आज रात इन दोनों के बीच फिर से बड़ा टकराव होगा। हालांकि कई दिनों से ये एक दूसरे को अवाइड ही कर रहीं थीं।
बिग बॉस द्वारा दिए गए पॉलीटिकल टास्क के तहत एक बार फिर दो पार्टियां शो में बनाई जाएंगी जिनके सदस्यों को ओपन डिबेट के लिए बुलाया जाएगा।
काम्या की पार्टी की ओर से गौहर स्पीच देंगी। वहीं एली की ओर से एंडी। एंडी के बोलते वक्त तनीषा चुप रहेंगी लेकिन जैसे ही गौहर ये बताएंगी कि किस प्रकार संग्राम की पार्टी से पिछली बार चूक हो गई थी और संग्राम खुद को साबित नहीं कर पाए थे।
तनीषा उनको बीच में ही टोकते हुए गौहर पर पर्सनल कमेंड कर देंगी। जिससे गौहर अपना आपा खो देगी दोनों के बीच झगड़ा और तू-तू मैं-मैं बढ़ती ही चली जाएगी। जिस पर अन्य सदस्यों को बीच बचाव के लिए आगे आना पड़े्गा।