{"_id":"94d64ae0-d807-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"big-b-to-start-shooting-for-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी ने टीवी के लिए शुरू की एक्टिंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बी ने टीवी के लिए शुरू की एक्टिंग
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर नया इतिहास बनाने जा रहे हैं। वे पहली बार एक टीवी धारावाहिक में अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
'कौन बनेगा करोड़पति' और 'बिग बॉस' जैसे शो को होस्ट कर वे छोटे परदे के दर्शकों के बीच काफी पहले से अपनी पैठ बना चुके हैं, लेकिन इस बार वे एक्टिंग के जरिए यह काम करना चाहते हैं।
सोनी चैनल में प्रसारित होने वाले इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 'मिली', 'इस जंगल से मुझे बचाओ' और 'परिचय' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी मोना वसु बिग बी के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें, तो उनका यह धारावाहिक इश्यू बेस्ड होगा। गौर करने वाली बात यह भी है कि इस धारावाहिक का निर्माण खुद बिग बी की कंपनी कर रही है।
इस शोके क्रिएटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी अनुराग कश्यप को सौंपी गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि बिग बी छोटे परदे के लिए डेढ़ दशक पहले 'देख भाई देख' जैसा कॉमेडी धारावाहिक बना चुके हैं।
विज्ञापन