फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bharti Singh breaks down watching her two month old Kaju get his first vaccination

काजू को लगा वैक्सीन का पहला टीका, बेटे को दर्द से कराहता देख डॉक्टर के सामने रोने लगी भारती सिंह

Fri, 13 Feb 2026 11:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Feb 2026 11:50 PM IST
सार

Bharti Singh Video: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने छोटे बेटे काजू (असली नाम यशवीर) को वैक्सीन लगवाने का व्लॉग अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। यह वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bharti Singh breaks down watching her two month old Kaju get his first vaccination
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में भारती ने बताया कि उनके छोटे बेटे काजू, जिसका असली नाम यशवीर है, को जन्म के बाद पहला टीका लगाया गया। दो महीने के बच्चे के दोनों पैरों में इंजेक्शन लगने के दौरान भारती भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos

बेटे को लगा पहला टीका
काजू अभी सिर्फ दो महीने का है। उसे पहली बार वैक्सीन लगवाने के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाए गए। जैसे ही इंजेक्शन लगा और काजू दर्द से रोने लगा, भारती को इतना बुरा लगा कि वे खुद फूट-फूटकर रोने लगीं। वे कुछ दूर खड़ी होकर रो रही थीं और खुद को संभाल नहीं पा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारती को कैसा लगा
भारती ने कहा कि अपने बच्चे को दर्द में देखना किसी भी मां के लिए बहुत मुश्किल होता है। यह उनके लिए सबसे तकलीफ वाला पल था। इस दौरान भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया ने बच्चे को मजबूती से पकड़ा और डॉक्टर की मदद की, ताकि वैक्सीन सही से लग सके। हर्ष पूरे समय भारती के साथ मजबूती से खड़े रहे।

विज्ञापन

बेटों की परवरिश में मदद करते हैं हर्ष
भारती ने पहले भी अपने व्लॉग में बताया था कि दूसरे बेटे के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अब उनका ज्यादातर समय काजू की देखभाल में बीतता है। दो बच्चों को संभालना आसान नहीं है, लेकिन हर्ष बहुत मदद करते हैं। हर्ष बड़े बेटे गोला (लक्ष्य) का भी खास ख्याल रखते हैं, ताकि उसे लगे नहीं कि अब उसकी अनदेखी हो रही है।

भारती और हर्ष की शादी
भारती और हर्ष की शादी 2017 में हुई थी। उनका पहला बेटा गोला 2022 में पैदा हुआ था। दूसरा बेटा काजू 19 दिसंबर 2025 को पैदा हुआ। काजू के जन्म के सिर्फ दो हफ्ते बाद ही भारती काम पर लौट आईं और अभी वे 'लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटेड' शो की होस्ट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: कितने घंटों की होगी 'वाराणसी', राजामौली ने पृथ्वीराज के रोल के बारे में किया खुलासा, बताया अपना पसंदीदा सीन...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed