{"_id":"4048acc4-9a91-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bharti-has-a-new-crush","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन भारती सिंह को मिला नया प्रेमी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमेडियन भारती सिंह को मिला नया प्रेमी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Apr 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन भारती सिंह यूं तो अपने कॉमिक अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं लेकिन खुद भारती का दिल किसी पर आ गया है।
विज्ञापन
जी हां, स्टार प्लस के शो 'मास्टरशेफ' में ज्यूरी मेंबर और फेमस शेफ विकास खन्ना पर भारती सिंह फिदा है।
भारती सिंह जल्द ही स्टार प्लस के 'मास्टरशेफ किचेन के सुपरस्टार' में सेलेब्रिटी जज के तौर पर दिखाई देंगी।
जब भारती को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि अच्छे भोजन के अलावा सेट की ओर आकर्षित करने वाला एक अन्य कारण अत्यंत आकर्षक जज शेफ विकास खन्ना हैं।
विज्ञापन
भारती पूरे शो में शेफ विकास खन्ना को रिझाने की कोशिश करती नजर आएंगी।
सूत्रों के मुताबिक, ‘‘शूटिंग के दौरान भारती खुलेआम विकास से फ्लर्ट कर रही थीं और ऐसा उन्हें करते देखना बहुत मजेदार था, इधर विकास भी बहुत मूड में थे और वहां मौजूद सबने इसका आनंद लिया।’’
विज्ञापन
भारती ने कहा, ‘‘मुझे खाने से प्यार है और मास्टरशेफ प्रतिभागियों को जज करना अद्भुत था, शेफ विकास बहुत अच्छे हैं और मैंने बहुत अच्छा वक्त गुजारा,’’
भारती 'मास्टरशेफ' शो में शेफ विकास खन्ना को 3 अप्रैल 2013 के एपिसोड में रात 8 बजे रिझाती नजर आएंगी।