फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bharat Jodo Yatra In Uttar Pradesh Kamya Punjabi joins with Rahul Gandhi shared photo

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी, राहुल गांधी ने फोटो साझा कर लिखी यह बात

Thu, 05 Jan 2023 05:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 05:37 PM IST
सार

राहुल गांधी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर काम्या पंजाबी के साथ तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कई लोगों के साथ यात्रा की तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra In Uttar Pradesh Kamya Punjabi joins with Rahul Gandhi shared photo
Rahul Gandhi-Kamya Punjabi - फोटो : social media

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी हाल ही में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यात्रा में शामिल होने पर काम्या पंजाबी के साथ तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कई लोगों के साथ यात्रा की तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra In Uttar Pradesh Kamya Punjabi joins with Rahul Gandhi shared photo
Bharat Jodo Yatra - फोटो : social media

राहुल गांधी ने लोगों से की मुलाकात
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान काम्या पंजाबी ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था, साथ ही गले में सफेद और काले रंग का दुपट्टा लपेटा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनी थी। राहुल गांधी इस पूरी यात्रा में कड़ाके की सर्दी में महज एक सफेद रंग की टी शर्ट और ग्रे रंग की पैंट में नजर आए हैं।  तस्वीरों में राहुल गांधी लोगों के साथ पोज देते हुए, और हाथ हिलाते हुए तो किसी के साथ गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 


 

Pathaan: दीपिका की भगवा बिकिनी पर चल गई सेंसर बोर्ड की कैंची? इतने बदलाव के बाद मिला U/A सर्टिफिकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra In Uttar Pradesh Kamya Punjabi joins with Rahul Gandhi shared photo
Rahul Gandhi - फोटो : social media

पोस्ट साझा कर लिखी ये बात
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- उत्तर प्रदेश भारत के महान राजनेताओं की जन्म और कर्मभूमि रही है। समय समय पर इस महान राज्य ने अपनी जागरूकता से देश को नई दिशा दी है। उत्तर प्रदेश के निवासियों से मिलता यह अपार जनसमर्थन इस बात का सबूत है कि राज्य के लोग तैयार हैं, नफरत को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए, महंगाई और बेरोजगारी से लड़ जाने के लिए, भारत को जोड़ कर देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की राह बनाने के लिए।

ये भी पढ़े-इन सितारों ने कीं इतनी शादियां, बन गया रिकॉर्ड!

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra In Uttar Pradesh Kamya Punjabi joins with Rahul Gandhi shared photo
Rahul Gandhi-Kamya Punjabi - फोटो : social media

काम्या ने भी साझा किया वीडियो
वहीं, अभिनेत्री काम्या ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है- आओ मिलकर जोड़े अपना भारत।

Thursday Throwback: जब 20 बाइक सवारों ने रॉड लेकर रात में किया सलमान का पीछा, किस्सा जानकर चौंक जाएंगे आप

Bharat Jodo Yatra In Uttar Pradesh Kamya Punjabi joins with Rahul Gandhi shared photo
Bharat Jodo Yatra - फोटो : social media

कई कलाकार ले चुके हैं यात्रा में हिस्सा
राहुल गांधी के द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में कई फिल्मी और टेलीविजन हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इससे पहले कमल हसन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी, अमोल पालेकर और उनकी पत्नी संध्या गोखले, उनके साथ पूजा भट्ट और रिया सेन भी इस यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। 

Amitabh Bachchan: बिग बी ने लोगों को समझाया 'अवतार 2' के पीछे छुपा संदेश, बोले- कुदरत से खिलवाड़ मत करो.....

Bharat Jodo Yatra In Uttar Pradesh Kamya Punjabi joins with Rahul Gandhi shared photo
Bharat Jodo Yatra - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश से गुजर रही है यात्रा
कांग्रेस के द्वारा यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को शुरू की गई थी। उन्होंने मुख्य राजनीतिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। कांग्रेस की जन संपर्क पहल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अभी तक यह तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली को कवर कर चुकी है और इस दौरान यह यात्रा उत्तर प्रदेश से गुजर रही है।

Sonu Sood: ट्रेन के दरवाजे के किनारे बैठकर सफर करते दिखे सोनू सूद, रेलवे ने ट्वीट कर दी अभिनेता को यह नसीहत

Bharat Jodo Yatra In Uttar Pradesh Kamya Punjabi joins with Rahul Gandhi shared photo
Rahul Gandhi-Kamya Punjabi - फोटो : social media

2021 में कांग्रेस में शामिल हुई थी काम्या
आपको बता दें कि, काम्या अक्टूबर 2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थी। राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद काम्या ने तहसीन का धन्यवाद किया था, और कहा था कि वह हमेशा से कांग्रेस में शामिल होना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed