Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan on Avatar 2 Big B praised James Cameron film said do not miss with nature

Amitabh Bachchan: बिग बी ने लोगों को समझाया 'अवतार 2' के पीछे छुपा संदेश, बोले- कुदरत से खिलवाड़ मत करो.....

Thu, 05 Jan 2023 10:09 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 Jan 2023 10:09 AM IST
सार

पूरी दुनिया में दर्शकों का भरपूर प्यार पा रही जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' पर अब बॉलीवुड के महानतम कलाकार माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan on Avatar 2 Big B praised James Cameron film said do not miss with nature
अवतार 2 पर बोले अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कैमरे के सामने बेहतरीन अदायगी करने के साथ ही किताबों और कलम से भी गहरा नाता है। बिग बी अक्सर अपने दिलों-दिमाग में चल रहे विचारों को पन्नो पर उतारना पसंद करते हैं। हालांकि, अब ऐसा करने का उनका माध्यम डिजिटल ब्लॉग होता है। लेकिन अमिताभ बच्चन को आए दिन अपने ब्लॉग के जरिए किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते देखा जाता है। इसी क्रम में हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जेम्स कैमरून की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का जिक्र किया है। इस ब्लॉग में अमिताभ ने 'अवतार 2' की जमकर तारीफ की है।    

विज्ञापन

Tunisha Sharma: शीजान की मां के साथ आखिरी चैट में तुनिशा ने कही थी यह बात, वायरल तस्वीर में देखें रिश्ते का सच
विज्ञापन

पूरी दुनिया में दर्शकों का भरपूर प्यार पा रही जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' पर अब बॉलीवुड के महानतम कलाकार माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी अपनी राय रखी है। अमिताभ बच्चन ने पानी में गोते खाती नावी की दुनिया की अपने लेटेस्ट ब्लॉग में जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही बिग बी ने ब्लॉग में फिल्म के पीछे छुपे जेम्स कैमरून के उद्देश्य को भी लोगों को समझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan: दीपिका की भगवा बिकिनी पर चल गई सेंसर बोर्ड की कैंची? इतने बदलाव के बाद मिला U/A सर्टिफिकेट
अमिताभ बच्चन लिखते हैं, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर को सभी ने देखा और इसे देखने के बाद लोगों के कई अलग-अलग मत आए.. बहुत से लोगों ने महसूस किया कि यह बहुत लंबी थी और कुछ इसका अंत देखने तक का इंतजार नहीं कर पाए... लेकिन सभी लोग इसके पीछे का उद्देश्य समझने में असफल रहे। मुझे लगता है कि इसकी कहानी के पीछे एक गहरा संदेश है। कुदरत से खिलवाड़ मत करो..... क्योंकि वह कभी न कभी इसका बदला लेगी !!'
Uday Chopra: नौ साल में एक फिल्म नहीं, फिर भी आलीशान जिंदगी जीते हैं उदय चोपड़ा, प्रॉपर्टी जान रह जाएंगे हैरान
बिग बी ने आगे लिखा, 'शेर हमेशा उस कांटे को याद रखेगा जिसे एंड्रोक्लीज ने दर्द में उसके पंजे से निकाला था .. और संकट में उसके बचाव में आया था .. ऐसे ही जल महासागरों का जंगली.. और यह तथ्य भी कि जल हमारे अस्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है..हम पानी में पैदा हुए थे और पानी में ही खत्म हो जाएंगे..।'
Amrish Puri: जब खलनायक को हुई मोहब्बत, पढ़ें हिंदी सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन की प्रेम कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed