TRP WEEK 1: 'इमली' को पीछे कर इस शो ने लिस्ट में जमाया कब्जा, टॉप 5 में 'अनुपमा' के साथ शामिल हुए ये सीरियल
नए साल के पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार लिस्ट में बड़े बदलाव देखे गए हैं, लेकिन चिंता मत करिए आपने 'अनुपमा' को हमेशा की तरह बहतु प्यार दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले शोज फैंस का रोजोना मनोरंजन करते हैं और फैंस भी अपने फेवरेट शो को देखना नहीं भूलते हैं। हद से ज्यादा बिजी इस जिंदगी में टीवी सीरियल ही हैं, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डेली डोज देते हैं। नए साल के पहले हफ्ते भी इन सीरियल्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। ऐसे में अब साल के पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है, जो यह बताती है कि इस बार किस टीवी सीरियल ने दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। इस बार भी टीवी शोज के बीच उतार चढ़ाव का दौर चला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन चला गया है पीछे।
अनुपमा
स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' ने दर्शकों का मनोरंजन कुछ ऐसा किया है कि इस शो को टीआरपी लिस्ट में नए साल में भी पहला स्थान मिला है। शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज के बीच शाह परिवार की वजह से दूरियां आ गई हैं। और इन दूरियों को मिटाने के लिए अनुपमा पूरी जी जान से मेहनत कर रही है। इतना ही नहीं शो में नई एंट्री भी हुई है और फैंस को 'अनुपमा' का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में ये शो इस बार की टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह पक्की कर चुका है। 'अनुपमा' को इस बार 3.0 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
Jr NTR: जूनियर एनटीआर को ट्रोल करने वाले को गुलशन देवैया ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- उन्हें पंख फैलाने दें
गुम है किसी के प्यार में
पिछले कई हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर 'गुम है किसी के प्यार में' कुंडली मारे बैठे शो ने इस हफ्ते अपनी जगह बरकरार रखी है। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह इस शो को दर्शकों का प्यार बराबर मिल रहा है। शो में दिखाई जाने वाली कहानी दर्शकों को अभी भी बांधे हुए है। 'गुम है किसी के प्यार में' को इस हफ्ते 2.8 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
Bollywood Rumors: बॉलीवुड के गलियारों में खूब उड़ी थीं ये अफवाहें, इन किस्सों पर यकीन करना भी मुश्किल
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते की तरह ये रिश्ता क्या कहलाता है इस बार भी टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बचाए रखने में सफल हुआ है। स्टार प्लस के इस शो में फैंस को अक्षरा और अभिमन्यु की कहानी में आए लीप के साथ हुए बदलाव काफी भा रहे हैं। शो में हुई नई एंट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही शो में ऐसे ऐसे मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिनसे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को इस बार 2.5 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
Rakhi Sawant: राखी ने जान-बूझकर साझा कीं शादी की तस्वीरें! बोलीं- समझ नहीं आता क्यों मुकर गए आदिल?
आईटीए अवार्ड्स
सितारों से सजी शाम किसे देखनी पसंद नही है? हम शर्त लगा सकते हैं कि आपको भी बहुत पसंद होगी और यही कारण है कि पिछले हफ्ते हुए 'आईटीए अवार्ड्स' इस बार टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। जी हां, यह अवार्ड्स 2.4 व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ चौथे स्थान पर है।
Shehzada Trailer: एक्शन से भरपूर 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज, RRR के निर्देशक का भी फिल्म से है मजेदार कनेक्शन
इमली
टीआरपी की लिस्ट में 'इमली' ने पांचवें स्थान पर जगह बनाई है। फैंस अथर्व और इमली की कहानी को बड़ी ही दिलचस्पी के साथ देख रहे हैं। हालांकि, पिछले हफ्ते यह शो चौथे स्थान पर रहा था, लेकिन इस बार यह जगह इससे आईटीए अवार्ड्स ने छीन ली है। बाकी शो की तरफ लोगों की दिलचस्पी देखकर लग रहा है कि 'इमली' अगले हफ्ते अपना स्थान वापस हासिल कर लेगा। 'इमली' को इस हफ्ते 2.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
Bollywood Celebs: गोवा में महंगी प्रॉपर्टी के मालिक हैं ये सितारे, तमाम सुविधाओं से लैस हैं इनके आलीशान ठिकाने
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
| सीरियल का नाम | व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन) | |
| 6. | फाल्तू | 2.2 |
| 7. | पंड्या स्टोर | 2.0 |
| 8. | बिग बॉस 16 | 2.0 |
| 9. | कुमकुम भाग्य | 1.9 |
| 10. | ये है चाहतें | 1.8 |