फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Avika Gor Refuses to endorse Fairness Cream Ads

सराहनीय: अविका गौर का बड़ा फैसला, गोरेपन को बढ़ावा देने वाली क्रीम का नहीं करेंगी विज्ञापन

Wed, 09 Jun 2021 07:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 09 Jun 2021 07:31 PM IST
सार

  • अविका गौर हाल ही में एक बड़ा बयान देने के बाद सुर्खियों में आ गई हैं।
  • दरअसल, अविका ने कहा है कि वो गोरेपन को बढ़ावा देने वाली क्रीम्स का विज्ञापन नहीं करेंगी।
  • अविका ने सीरियल 'बालिका वधू' में 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान हासिल की है।

विज्ञापन
Avika Gor Refuses to endorse Fairness Cream Ads
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो 'बालिका वधू' मे आनंदी का किरदार निभाकर घर घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस अविका गौर अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपनी लुक्स को लेकर तो कभी मिलिंद चंदवानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर। इस बार अविका किसी और वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, अविका ने अरसों से चले आ रहे गोरेपन और फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि गोरापन ही सुंदरता और बुद्धिमत्ता नहीं होती है। अविका के इस बयान के बाद से वह जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं और फैंस उनके ऐसे सोच विचारों की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्या कहा अविका गौर ने ?
एक इंटरव्यू के दौरान अविका ने कहा, “मैं फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन नहीं कर सकती हूं। ब्यूटी क्रीम्स ने लंबी अवधि में एक मत बना दिया है कि गोरेपन का मतलब सुंदरता व सफलता है और यह आत्मविश्वास देता है लेकिन यह सच नहीं है, मैं इससे सहमत नहीं हूं। आत्मविश्वास हमारे काम की नैतिकता और ज्ञान से आता है।" उन्होंने कहना है, "एक समाज के तौर पर हम एक रंग को आदर्श नहीं मान सकते हैं, इसमें बदलाव होना चाहिए।" 

विज्ञापन

Avika Gor Refuses to endorse Fairness Cream Ads
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

अविका ने आगे कहा, 'ऐसी चीजें या ऐसे विचार समाज पर बुरा प्रभाव डालते हैं इसलिए, मैंने ऐसे विज्ञापनों में काम करने से मना कर दिया। मैं ऐसी मानसिकता को बढ़ावा नहीं दे सकती हू।' बता दें कि अविका ने अपनी पहचान ‘बालिका वधू’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो से बनाई है।

Avika Gor Refuses to endorse Fairness Cream Ads
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अविका ने जबसे अपना वजन कम किया है तबसे वो और ज्यादा सुर्खियों में आ गई हैं। बीते दिनों अविका ने अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में भी बताया था। एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ समय पहले तक उन्हें लगता था कि वो बेस्ट शेप में नहीं है और इसलिए उन्होंने जमकर मेहनत की। बता दें कि अविका ने करीब 13 किलो तक वजन कम किया है। बीते कुछ समय पहले भी अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर अविका सुर्खियों में आ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed