फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Arvind Kumar Death Lapataganj actor died of heart attack confirms Bhabhi Ji Ghar Par Hain star Rohitashv Gour

Arvind Kumar Death: नहीं रहे 'लापतागंज' फेम अरविंद कुमार, दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन

Fri, 14 Jul 2023 04:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Jul 2023 04:55 PM IST
सार

'लापतागंज' फेम अभिनेता अरविंद कुमार का 11 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रोहिताश्व गौड़ ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वह आर्थिक रूप से परेशान थे।

विज्ञापन
Arvind Kumar Death Lapataganj actor died of heart attack confirms Bhabhi Ji Ghar Par Hain star Rohitashv Gour
अरविंद कुमार, रोहिताश्व गौड़ - फोटो : social media

विस्तार

टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सीरियल 'लापतागंज' में चौरसिया की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए अरविंद कुमार का 11 जुलाई का निधन हो गया। अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी शूटिंग लोकेशन पर जा रहे थे, जब उन्हें दौरा पड़ा। ऐसे में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शो में मुख्य भूमिका निभा चुके अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने अरविंद के निधन की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि कुमार आर्थिक रूप से परेशान थे।

विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
'लापतागंज' में चौरसिया के लिए मशहूर टीवी अभिनेता अरविंद कुमार का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह एक शूट लोकेशन पर जा रहे थे जब उन्हें अचानक दिल में दर्द हुआ और दौरान पड़ा। उन्हें पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। अभिनेता रोहिताश्व गौड़, जिन्होंने अरविंद के साथ सिटकॉम में काम किया था और इस समय 'भाबी जी घर पर हैं' में नजर आ रहे हैं, ने इस खबर की पुष्टि की।
विज्ञापन


फोन के जरिए होती थी बात
रोहिताश्व गौड़ ने मीडिया संस्थान को बताया, 'हां, दो दिन पहले उनका निधन हो गया और यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। लापतागंज खत्म होने के बाद हम फोन पर बात करते थे। उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई और वह पैसों की वजह से बहुत तनाव में थे।' अभिनेता  ने यह भी कहा कि उन्हें कभी भी अरविंद कुमार के परिवार से बात करने का मौका नहीं मिला क्योंकि वे गांव में रहते थे। हालाकि, वह फोन के माध्यम से दिवंगत अभिनेता के संपर्क में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त करेंगे परिवार की मदद
रोहिताश्व बोले, 'वह मुझसे आर्थिक तंगी के बारे में बात करते थे क्योंकि महामारी के बाद, अभिनेताओं के लिए चीजें बहुत कठिन हो गई थीं और वह भी संघर्ष कर रहे थे। ऐसे मुश्किल वक्त में एक्टर्स की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता।' रोहिताश्व ने यह भी बताया कि दोस्तों का एक ग्रुप गांव में उनके परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने का प्लान बना रहा है। वह बोले, 'मुझे अब उनकी पत्नी का फोन नंबर मिल गया है। हम सभी दोस्त अब किसी भी तरह से उनकी पत्नी और बच्चों की आर्थिक मदद करने की योजना बना रहे हैं।'
Suniel Shetty: 'हर मुश्किल वक्त में पति का साथ देना', बेटी को सुनील ने दी यह सीख, दामाद को भी दी खास सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed