{"_id":"5ae0652a-9930-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"arhaan-behl-to-host-fear-factor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरहान बहल होस्ट करेंगे `फियर फैक्टर’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अरहान बहल होस्ट करेंगे `फियर फैक्टर’
फीचर डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर एक्शन और रोमांच की दुनिया परोसने का दावा करने वाले चैनल बिग आरटीएल थ्रिल का पहला शो `फियर फैक्टर-डर से टक्कर' लांच हो गया है।
विज्ञापन
इस इंटरनेशनल प्रोग्राम को हिंदी में डब करके दिखाया जा रहा है, जिसे होस्ट कर रहे हैं फेमस टीवी एक्टर अरहान बहल।
शो के बारे में अरहान बताते हैं कि शो में यूके, यूएस और रूस के सीजन दिखाए जाएंगे।
इनमें हर बार अलग-अलग लोग शामिल होंगे। जैसे कि कभी भाई-बहन की जोड़ी, तो कभी दोस्त या कभी एक्स लवर्स।
अरहान ऑनस्क्रीन होस्टिंग करेंगे और शो में क्या होने वाला है या क्या हुआ आदि को दर्शकों को समझाते हुए शो को वे आगे बढ़ाएंगे।
अरहान को दर्शकों ने टीवी के फैमिली शो `प्रतिज्ञा' में देखा था। अब वे एक्शन का साथ निभा रहे हैं।
अरहान कहते हैं, `एक्शन मुझे पसंद है। पर मुझे रीडिंग का भी शौक है। मैं गिटार भी बजा लेता हूं।'