फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धारावाहिक 'अनुपमा' के निर्माता हुए कोरोना पॉजिटिव, रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे भी हो चुके हैं संक्रमित

Mon, 05 Apr 2021 11:23 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 05 Apr 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
anupamaa show producer rajan shahi tested positive for covid 19 after rupali ganguly sudhanshu pandey and ashish mehrotra
राजन शाही - फोटो : Insatagram- @rajan.shahi.543

भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर ने के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। वहीं, इसके कहर से सेलेब्स भी नहीं बच पा रहे। बॉलीवुड के बाद टीवी इंडस्ट्री में भी कई सेलेब्स कोरोना के शिकार हो चुके हैं। अब 'अनुपमा' शो के प्रोड्यूसर राजन शाही भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

anupamaa show producer rajan shahi tested positive for covid 19 after rupali ganguly sudhanshu pandey and ashish mehrotra
शो की टीम के साथ राजन शाही - फोटो : Insatagram- @rajan.shahi.543

इससे पहले इस शो के कई कलाकार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली, अभिनेता सुधांशु पांडे, आशीष मेहरोत्रा और पारस कलनावत कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। अब प्रोड्यूसर के संक्रमित होने के बाद टेंशन बढ़ गई है।

anupamaa show producer rajan shahi tested positive for covid 19 after rupali ganguly sudhanshu pandey and ashish mehrotra
राजन शाही, रुपाली गांगुली - फोटो : Insatagram- @rajan.shahi.543

राजन शाही ने एक बयान जारी कर बताया कि  'मुझे कोरोना हो गया है। मुझे इसके लक्षण दिखाई दे रहे थे। मैंने जब जांच करवाई तो कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन में रहूंगा। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के तहत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anupamaa show producer rajan shahi tested positive for covid 19 after rupali ganguly sudhanshu pandey and ashish mehrotra
राजन शाही - फोटो : Insatagram- @rajan.shahi.543

वहीं, उन्होंने कोरोना को लेकर लोगों से भी अपील की है। उन्होंने कहा 'आपलोग सुरक्षित रहें और आसपास के लोगों का ध्यान रखें। यह हम सबके लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है पर विश्वास रखिए सब अच्छा होगा। मास्क पहनिए। साथ में सैनिटाइजर रखिए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते रहिए। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

विज्ञापन
anupamaa show producer rajan shahi tested positive for covid 19 after rupali ganguly sudhanshu pandey and ashish mehrotra
टीम के साथ राजन शाही - फोटो : Insatagram- @rajan.shahi.543

पिछले कुछ दिनों में टीवी इंडस्ट्री पर कोरोना का कहर बुरी तरह टूटा है। 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण भी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, 'डांस दीवाने 3' रियलिटी शो के 18 क्रू मेंबर्स को भी हाल ही कोरोना हो गया था। वहीं, टीवी स्टार्स नारायण शास्त्री और अबरार काजी भी कोरोना की चपेट में हैं। बता दें कि राजन शाही अनुपमा सीरियल के प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'प्रतिज्ञा 2' जैसे शोज को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed