Anupamaa: एक बार फिर विवादों में 'अनुपमा', रूपाली गांगुली के शो से रातोंरात कटा इस अभिनेत्री का पत्ता
रूपाली गांगुली अभिनीत शो 'अनुपमा' एक बार फिर विवादों में आ गया है। इससे रातोंरात एक अभिनेत्री को रिप्लेस कर दिया गया और अब उन्होंने इस पर हैरानगी जाहिर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' बीते कुछ वक्त से अपनी स्टारकास्ट को लेकर भी खूब सुर्खियों में है। टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने के बावजूद इसके कलाकार एक-एक कर शो छोड़ रहे हैं। वहीं, अब राही का किरदार निभाने वालीं अलीशा परवीन ने रूपाली गांगुली अभिनीत शो 'अनुपमा' से बाहर होने की पुष्टि की है। यह खबर अभिनेत्री के साथ-साथ प्रशंसकों के लिए भी चौंकाने वाली है।
रातोंरात रिप्लेस हुईं परवीन
एक हालिया बयान में परवीन ने अपने अचानक रिप्लेसमेंट पर आश्चर्य जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'यह चौंकाने वाला और निराशाजनक है। मुझे यकीन नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ और मुझे क्यों रिप्लेस किया जा रहा है।' अचानक बाहर निकाले जाने के बावजूद परवीन को अपनी आगामी परियोजनाओं से काफी उम्मीदे हैं।
शो से निकाले जाने पर की बात
परवीन ने साझा किया, 'कल मेरी एक बैठक हुई थी और मुझे इस फैसले के बारे में बताया गया। मुझे पूरी तरह से पता नहीं है लेकिन ऐसा कभी-कभी होता है। मैं अब अपनी भविष्य की परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करूंगी।'
Nana Patekar: नाना पाटेकर बोले- ‘सनी देओल मुझे पिटेगा तो कैसा लगेगा?’ क्यों कही अभिनेता ने ऐसी बात

प्रशंसकों का जताया आभार
परवीन ने इस मामले पर प्रकाश डालने के लिए इंस्टाग्राम का भी सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'मैंने अनुपमा शो नहीं छोड़ा। सब कुछ अच्छा था लेकिन मुझे नहीं पता कि अचानक ऐसा क्यों हुआ। यह मेरे लिए भी चौंकाने वाला था, लेकिन राही या आध्या को प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
Bigg Boss 18 Promo: दिग्विजय राठी के एविक्शन से हैरान सलमान खान, शिल्पा-चुम और करण की लगाई जोरदार क्लास
इन कलाकारों ने भी कहा 'अनुपमा' को अलविदा
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस शो को दिल की गहराइयों से मिस करूंगी।' जानकारी हो कि सुधांशु पांडे, पारस कलनावत, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा जैसे कई महत्वपूर्ण कलाकार भी अब 'अनुपमा' का हिस्सा नहीं हैं। इस बीच, शो का ट्रैक प्रेम (खजुरिया) के बारे में है जो राही के प्रति अपने प्यार को कबूल करता है, जिससे नाटकीय घटनाओं की एक सीरीज शुरू होती है।