फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Vanvaas Actor Nana Patekar Talk About Sunny Deol Gadar 3 Storyline And Role

Nana Patekar: नाना पाटेकर बोले- ‘सनी देओल मुझे पीटेगा तो कैसा लगेगा?’ क्यों कही अभिनेता ने ऐसी बात

Sat, 21 Dec 2024 01:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 21 Dec 2024 01:22 PM IST
सार

इन दिनों नाना पाटेकर अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ में निभाए अपने इमोशनल रोल को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनिल शर्मा ने बताया कि नाना और सनी देओल किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। इससे लगा कि दोनों फिल्म ‘गदर 3’ में साथ नजर आ सकते हैं। अब नाना ने इस फिल्म को लेकर अलग ही बात कह दी है?

विज्ञापन
Film Vanvaas Actor Nana Patekar Talk About Sunny Deol Gadar 3 Storyline And Role
नाना पाटेकर-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले दिनों फिल्म ‘वनवास’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने नाना पाटेकर से पूछा था कि क्या दोनों कभी साथ में काम करेंगे। इस पर नाना पाटेकर ने कहा कि आप निर्देशक अनिल शर्मा से यह बात कहिए। इस पर अनिल शर्मा ने कहा कि वह जल्द ही एक फिल्म का सब्जेक्ट लेकर आएंगे, जिसमें नाना पाटेकर और सनी देओल नजर आएंगे। इसके बाद से ही अटकल लगने लगी कि सनी देओल और नाना पाटेकर अनिल शर्मा की फ्रेंचाइजी फिल्म ‘गदर 3’ में नजर आ सकते हैं। अब इसी फिल्म को लेकर नाना पाटेकर ने एक अलग ही बात कह दी है। 

विज्ञापन

Film Vanvaas Actor Nana Patekar Talk About Sunny Deol Gadar 3 Storyline And Role
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

नाना अपने किरदार के बारे में बोले
नाना पाटेकर ने ‘वनवास’ फिल्म के लिए कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उनसे फिल्म ‘गदर 3’ को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में नाना पाटेकर ने कहा- ‘सनी देओल मुझे पीटेगा फिल्म में तो आपको कैसा लगेगा?’ यह जवाब उन्होंने मजाक में दिया।

Year Ender 2024: साल 2024 के सिनेमा में आधी आबादी की धमक, जनवरी से दिसंबर तक महिला कलाकारों का रहा बोलबाला


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Vanvaas Actor Nana Patekar Talk About Sunny Deol Gadar 3 Storyline And Role
फिल्म 'गदर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘गदर 3’ में क्या विलेन बनेंगे नाना 
आगे इंटरव्यू में नाना पाटेकर कहते हैं, ‘फिल्म ‘गदर 3’ की कहानी कुछ इस तरह की होनी चाहिए कि मैं दूसरे देश का हूं और सनी भारत से हैं।’ इस तरह नाना पाटेकर ने फिल्म ‘गदर 3’ में सनी देओल के अपोजिट विलेन की भूमिका निभाने की इच्छा जरूर जता दी है। हो सकता है कि फिल्म ‘गदर’ फ्रेंचाइजी निर्देशक अनिल शर्मा इस बात पर गौर करें और नाना पाटेकर के लिए अपकमिंग फिल्म में विलेन का ही रोल तय करें।

Year Ender 2024: सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हुए कई एक्टर्स, कुछ सेलिब्रिटीज ने पलट कर दिया जवाब 

विज्ञापन

‘वनवास’ में इमोशनल रोल में सराहे गए
इन दिनों नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ थिएटर में लगी हुई है। इस फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को काफी इमोशनल कर रहा है। नाना ने फिल्म में एक बूढ़े पिता का रोल किया है, जिसे उसके बच्चे बनारस में अकेला छोड़ जाते हैं। फिल्म में निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने भी अहम भूमिका, नाना पाटेकर के साथ निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed