Anupamaa: अनुपमा-अनुज के बीच पहली बार दिखा रोमांस, एपिसोड में किस करते नजर आया कपल
एपिसोड में अनुपमा और अनुज के बीच काफी रोमांटिक सीन दिखाए गए हैं। कपल को सीरियल में पहली बार इंटीमेट होते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही दोनों के बीच किस भी देखने को मिलेगी। अनुपमा और अनुज दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए दिखाई देंगे।
विस्तार
टेलीविजन सीरियल अनुपमा इन दिनों खूब चर्चा में है। शो की लीड अभिनेत्री अनुपमा और अनुज के बीच प्यार बढ़ रहा है। फैंस को जिस पल का लंबे समय से इंतजार था, वो आखिरकार सीरियल में आ ही गया। दरअसल, सीरियल में अनुपमा और अनुज के बीच रोमांस दिखाया गया है। उनके बीच की केमिस्ट्री को सीरियल में दिखाया गया है। अनुपमा और अनुज के बीच रोमांटिक सीन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अनुपमा अनुज के बीच पहली बार दिखाया गया रोमांस
सीरियल में काफी लंबे समय से अनुपमा और अनुज के बीच मनमुटाव चल रहा था। साथ ही परिवार में परेशानी होने के कारण अनुपमा और अनुज के बीच भी नोकझोंक हो रही थी। इन सभी चीजों को भूलकर आगे बढ़ने के लिए अनुपमा ने अनुज के लिए एक रोमांटिक सरप्राइज प्लान किया। अनुपमा अपने रिश्ते को वापस से एक नए सिरे से शुरू करने के लिए कई कोशिशें करती हुई नजर आती है। एपिसोड में अनुपमा और अनुज के बीच काफी रोमांटिक सीन दिखाए गए हैं। कपल को सीरियल में पहली बार इंटीमेट होते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही दोनों के बीच किस भी देखने को मिलेगी। अनुपमा और अनुज दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़े-Salman Khan: सलमान खान की वजह से अटकी हुई है उनके एक फैन की शादी? जानिए पूरा किस्सा
शो ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड
वहीं, फैंस भी उनके बीच प्यार और रोमांस देख कर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कपल के बीच प्यार देख फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें से एक फैन ने लिखा-अनुपमा में अभी तक का बेस्ट मोमेंट।दूसरे यूजर ने लिखा- अनुपमा बहुत प्यारी है। फैंस इसी तरह से प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। । कपल के बीच रोमांस के चलते शो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
ये भी पढ़े-Bigg Boss Marathi 4: ‘भाकरवड़ी’ फेम अक्षय केलकर ने जीता ‘बिग बॉस मराठी’ का खिताब, एंग्री यंग मैन बन जीता दिल
अनुपमा है दर्शकों की पहली पसंद
कपल के बीच रोमांस देख फैंस भी बेहद खुश हैं और लोगों का मानना है कि उनके बीच सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। अनुपमा और अनुज के बीच रोमांस से सीरियल की टीआरपी को भी काफी फायदा पहुंचेगा। अनुपमा सीरियल शुरू होने से लेकर अभी तक दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है।