फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande Makes Cute Faces As Vicky Jain Nia Sharma Dance To 3 Peg Samarth Jurel Birthday viral video

Ankita Lokhande: विक्की जैन-निया शर्मा ने किया पंजाबी गाने पर डांस, टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाती नजर आईं अंकिता

Thu, 01 May 2025 10:08 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 01 May 2025 10:08 AM IST
सार

Video Viral: अंकिता लोखंडे, निया शर्मा और विक्की जैन ने मुंबई में समर्थ जुरेल का जन्मदिन मनाया। लेकिन इस पार्टी के दौरान ऐसा क्या हुआ की अंकिता टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाती नजर आ रही हैं
 

विज्ञापन
Ankita Lokhande Makes Cute Faces As Vicky Jain Nia Sharma Dance To 3 Peg Samarth Jurel Birthday viral video
टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाती नजर आईं अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समर्थ जुरेल ने अपना 25वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए और खूब मस्ती की। इस दौरान अंकिता लोखंडे, निया शर्मा और विक्की जैन ने जमकर डांस किया। लेकिन पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अंकिता टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाती नजर आईं।
विज्ञापन

 

वीडियो वायरल
समर्थ की बर्थ डे पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन मस्ती करते दिखे। विक्की और निया '3 पेग' गाने पर नाचते नजर आए, जबकि अंकिता लोखंडे टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाती नजर आईं। इन तीनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता, निया और विक्की ने मनाया समर्थ का जन्मदिन
अंकिता और विक्की ने अपने मुंबई वाले घर पर भी समर्थ का जन्मदिन मनाया। एक वीडियो में समर्थ, जिन्हें प्यार से 'चिंटू' बुलाते हैं, केक काटते दिखे। विक्की ने उनके लिए खूब चीयर किया और गाल पर किस भी किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। अंकिता ने समर्थ के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया और थोड़ा डांस भी किया। करण वीर मेहरा और एल्विश यादव जैसे सितारे भी समर्थ के इस खास दिन में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Manna Dey: ‘लागा चुनरी में दाग’-‘एक चतुर नार’ मन्ना डे के गीतों की जादुई दुनिया, आज भी छूती है दिलों के तार

 
विज्ञापन

टीवी स्टार्स का करियर
अंकिता, विक्की, समर्थ और एल्विश इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। इस शो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, निया शर्मा, सुदेश लेहरी, एली गोनी, करण कुंद्रा, रूबीना दिलैक और राहुल वैद्य भी हैं। शो की मेजबानी भारती सिंह कर रही हैं और जज हैं सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी। इससे पहले अंकिता, विक्की और समर्थ 'बिग बॉस 17' में भी दिखे थे, जहां समर्थ वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट थे। यह शो मुनव्वर फारुकी ने जीता था।

यह भी पढ़ें: Triptii Dimri: मोमज के लिए क्रेजी हैं तृप्ति डिमरी, यकीन नहीं तो देखें यह वायरल वीडियो..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed