टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इंदौर में जन्म लेने वाली अंकिता लोखंडे का असली नाम तानुजा लोखंडे था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में पवित्र रिश्ता शो से की, जिसमें उन्होंने आर्चना देशमुख का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और वह जल्द ही टेलीविजन की एक बड़ी स्टार बन गईं।
जन्मदिन विशेष: रियलिटी शो से शुरुआत कर फेमस हुईं अंकिता, छोटे शहरों की लड़कियों को प्रेरित करेगी उनकी सफलता
अंकिता लोखंडे का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें आइए जानते हैं।
अंकिता की मेहनत और संघर्ष की कहानी उन लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है जो छोटे शहरों से आकर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखती हैं। धारावाहिक में अपनी शुरुआथ से पहले उन्होंने सिनेस्टार की खोज नाम के रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके अभिनय के कारण उन्हें गोल्ड अवॉर्ड, आईटीए अवॉर्ड और इंडियन टेली अवॉर्ड जैसे बड़े सम्मान मिल चुके हैं।
टीवी शो के अलावा अंकिता ने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया, जिसमें झलक दिखला जा और कॉमेडी सर्कस का नया दौर शामिल हैं। उनके डांस और एक्टिंग के हुनर ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। इसके बाद, अंकिता ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 2019 में मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी फिल्म में झलकारी बाई का किरदार निभाया। फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
2020 में उन्होंने बागी 3 फिल्म में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, और फिर 2021 में पवित्र रिश्ता: इट्स नेवर टू लेट में फिर से आर्चना के किरदार में नजर आईं। इन सब ने उनकी अभिनय यात्रा को और भी मजबूत किया।
अंकिता लोखंडे की सफलता की कहानी छोटे शहरों की लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से साबित किया कि अगर ठान लिया जाए, तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।
संबंधित वीडियो