{"_id":"4422ca24-a503-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"anamika-is-copy-of-bees-saal-baad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अनामिका' धारावाहिक क्या सचमुच फिल्म की नकल है?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'अनामिका' धारावाहिक क्या सचमुच फिल्म की नकल है?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित धारावाहिक 'अनामिका' के बारे में ऐसा माना जा रहा है कि ये शो बॉलीवुड फिल्म 'बीस साल बाद' से प्रेरित है।
विज्ञापन
1998 में बनी फिल्म 'बीस साल बाद' अभिनेत्री डिंपल कपाडिया, मिथुन चक्रवती और मीनाक्षी शेषाद्री ने अपना किरदार निभाया था।
लेकिन 'अनामिका' धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता मुदित नायर का कहना है कि शो की कहानी सामान्य तौर पर बनाई गई है और यह किसी की भी नकल नहीं है।
विज्ञापन
मुदित ने कहा, "आप सोच सकते हैं कि कहानी के कुछ गुण फिल्म से मिलते हैं, लेकिन वास्तव में हम किसी की नकल नहीं कर रहे हैं। शो के पात्र और कहानी सामान्य तौर बनाई गई है। ऐसा नहीं है कि हमनें पहले से ही पटकथा लिखी है।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि फिल्म 'बीस साल बाद' में डिंपल ने एक आत्मा की भूमिका निभाई थी वहीं 'अनामिका' की मुख्य नायिका भी एक भटकती आत्मा है।
फिल्म में जहां एक आत्मा पूर्व जन्म के अपने पति की तलाश में भटकती रहती है और जब उसका पति नया जन्म लेता है, तो वह उसे पा लेती है।
वहीं 'अनामिका' धारावाहिक में भी भटकती आत्मा को अपना प्यार मिल गया है और वह उसके पास भी है।
फिल्म और धारावाहिक दोनों की कहानी काफी मिलती-जुलती है। अब वाकई 'अनामिका' 1998 में बनी फिल्म 'बीस साल बाद' से प्रेरित है या नहीं ये तो राइटर ही बता सकते हैं।