{"_id":"6707915626f46cfbcb0b92e5","slug":"ana-sayyad-best-known-for-her-role-in-kundali-bhagya-has-been-blessed-with-a-baby-girl-shares-a-note-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sana Sayyad: शादी के तीन साल बाद मां बनीं 'कुंडली भाग्य' फेम सना सैयद, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sana Sayyad: शादी के तीन साल बाद मां बनीं 'कुंडली भाग्य' फेम सना सैयद, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म
Thu, 10 Oct 2024 02:03 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:03 PM IST
सार
गुरुवार यानी 10 अक्टूबर को सना ने अपनी बेटी के जन्म की खबर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। नोट में लिखा था, "बेबी गर्ल का स्वागत है।" फैंस अभिनेत्री की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
सना सैयद
- फोटो : इंस्टाग्राम @sana_sayyad29
विस्तार
'कुंडली भाग्य' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री सना सैयद के घर किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। 18 सितंबर को, अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें वह पति इमाद शम्सी के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट नजर आ रही थीं। अभिनेत्री ऑफ-व्हाइट आउटफिट वियर कर काफी ग्लैमरस लग रही थीं। कपल ने अपनी तस्वीरों और वीडियोज से फैंस का काफी ध्यान अपनी ओर खींचा।
बेटी की मां बनीं सना सैयद
गुरुवार यानी 10 अक्टूबर को सना ने अपनी बेटी के जन्म की खबर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। नोट में लिखा था, "बेबी गर्ल का स्वागत है।" फैंस अभिनेत्री की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो आप पेरेंट्स बन गए हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह बधाई हो आपके घर लक्ष्मी जी आई हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत-बहुत मुबारकबाद और बच्ची की अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना।'
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
हालांकि, बता दें कि अभिनेत्री ने अभी तक बच्चे का कोई वीडियो या फोटो साझा नहीं किया है। सना की प्रेग्नेंसी की खबरें पिछले कुछ महीनों से चल रही थीं, हालांकि उन्होंने इस बारे में हमेशा चुप्पी साधे रखी। पिछले महीने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए, सना ने दिल को छू लेने वाली तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "जीन्स की एक नई जोड़ी जैसा कुछ नहीं है!!! हमारा छोटा चमत्कार रास्ते में है।"
विज्ञापन
मेटरनिटी शूट हुई वायरल
तस्वीरों के दूसरे सेट में सना के पति उनके बेबी बंप को गोद में लिए और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस चुनी। उन्होंने लिखा, "हम इस पतझड़ में नींद की जगह एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं।"