KBC 14: 'केबीसी 14' में एक्सपर्ट का दिया जवाब निकला गलत, एपीजे अब्दुल कलाम के साथ कर चुके हैं काम
कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 14 में एक्सपर्ट एडवाइस को सबसे विश्वसनीय लाइफ लाइन माना जाता है, हालांकि कई बार इसमें भी चूक हो जाती है, ऐसा ही कुछ हुआ हालिया कंटेंस्टेंट के साथ
विस्तार
अमिताभ बच्चन की होस्टिंग वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। इस समय केबीसी का 14 वां सीजन चल रहा है। इस शो से कुछ कंटेस्टेंट अच्छी खासी रकम जीतकर जाते हैं तो कई बार एक सवाल का गलत जवाब भारी पड़ जाता है। फिलहाल हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 14' की हॉट सीट पर दस साल के दिवित भार्गव बैठे थे लेकिन एक गलत जवाब की वजह से वह अपनी जीते हुए रुपये भी हार गए। हालांकि उन्होंने खुद गलत जवाब नहीं दिया था बल्कि वह एक्सपर्ट की राय के साथ गए थे।
6 लाख 40 हजार के सवाल पर अटके
दिवित भार्गव शो में अच्छा खेल रहे थे लेकिन 6 लाख 40 हजार के सवाल (किस क्षेत्र में पति-पत्नी को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है?) पर वह थोड़ी दुविधा में फंस गए और इसके लिए अपनी लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने एक्सपर्ट एडवाइस को चुना इसके लिए शो में मौजूद एक्सपर्ट से राय ली गई, लेकिन विशेषज्ञ का बताया हुआ जवाब गलत निकला।
Govinda Naam Mera: विक्की कौशल को एक और ‘उरी’ की सख्त जरूरत, पढ़िए उनकी फिल्मों का अब तक का पूरा रिपोर्ट कार्ड
बिग बी भी हुए हैरान
अमिताभ बच्चन और बाकी सभी भी इस बात स हैरान थे क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ जब किसी विशेषज्ञ का जवाब गलत निकला हो लेकिन जैसी की केबीसी की गाइड लाइन हैं कि गलत जवाब होने पर जीते हुए पैसों में से राशि कम हो जाती है और दिवित भार्गव सिर्फ तीन लाख 20 हजार ही जीतकर जा सके।
Bhagwa In Bhojpuri: दीपिका से पहले भोजपुरी भी हो चुका भगवा, इन अभिनेत्रियों ने यह रंग पहन दिखाई अदाकारी
एपीजे अब्दुल कलाम के साथ काम कर चुके हैं एकस्पर्ट
शो में सवाल का जवाब देने के लिए एक्सपर्ट सृजन पाल सिंह को चुना गया है, ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि भार्गव 6 लाख के इस पड़ाव को पार कर लेंगे। दरअसल सृजन पाल सिंह पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के साथ सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।