फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Devoleena Bhattacharjee Slams Troll for Comparing Her With Shraddha Walker After Marriage With Shahnawaz

Devoleena Bhattacharjee: श्रद्धा वालकर से तुलना होने पर आग बबूल हुईं देवोलीना, नेटिजन्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 16 Dec 2022 02:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Dec 2022 02:47 PM IST
सार

देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से गुपचुप कोर्ट मैरिज करके सभी को चौंका दिया है। इसको लेकर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee Slams Troll for Comparing Her With Shraddha Walker After Marriage With Shahnawaz
अपने पति के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social media

विस्तार

‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुई अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से गुपचुप कोर्ट मैरिज करके सभी को चौंका दिया है। देवोलीना की शादी की खबर सुनकर फैंस जितना हैरान थे, उतना ही उनके पति के रूप में शाहनवाज को देखकर अचंभित हैं। देवोलीना को शाहनवाज से शादी करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग अभिनेत्री को ‘लव जिहाद’ पर भाषण देने के साथ ही उनकी तुलना श्रद्धा वालकर से भी कर रहे हैं। अब अभिनेत्री इन पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे लोगों की जमकर क्लास लगाई है।  

विज्ञापन

दरअसल, शादी करने के बाद देवोलीना ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख को अपना जीवनसाथी चुना है। इसी के बाद से अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और देवोलीना की शादी को दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस से जोड़ रहे हैं। श्रद्धा की उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी। इसी के कारण देवोलीना की शादी को भी नेटिजन्स लव जिहाद से जोड़ रहे हैं और अभिनेत्री की तुलना श्रद्धा से कर रहे हैं।
Most Search Asian Celebs 2022: सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी बनीं उर्फी, कियारा-सारा को भी पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी शादी के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट्स पढ़कर देवोलीना का आग बबूला हो गई हैं और उनका गुस्सा नेटिजन्स पर फूटा है। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्रियों द्वारा साझा की गई तस्वीरों पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। लेकिन एक ने तो हद पार करते हुए उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, 'रेस्ट इन फ्रिज।' ऐसा कमेंट देखकर देवोलीना भड़क उठीं और उन्होंने लिखा, 'अरे अरे कहीं आपको ही आपकी फ्यूचर वाइफ और बच्चे मिलकर फ्रिज में ना फिट कर दें। मुझे यकीन है आपको याद होगा ही ज्यादा पुरानी न्यूज नहीं है, लेकिन फिर भी आपको ऑल द बेस्ट।' अभिनेत्री का आशय दिल्ली में हुई एक दूसरी घटना से था, जिसमें एक आदमी की हत्या उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर की थी।
Avatar 2 Twitter reaction: विजुअल्स से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक सब कमाल, यूजर्स बोले- अवतार 2 से बेहतर कुछ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed