{"_id":"405d5cae64bfb2347a4cb0991f357331","slug":"amisha-will-be-part-in-big-boss7","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में पिटी यह अभिनेत्री जाएगी बिग बॉस के घर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिल्मों में पिटी यह अभिनेत्री जाएगी बिग बॉस के घर
नई दिल्ली/ इंटरनेट
Updated Thu, 01 Aug 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पता नहीं कुछ तो खास है रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में। तभी तो विवादों भरे इस शो का दामन थामने के लिए हर सेलिब्रेटीज तैयार रहता है। अब नया मामला हिंदी फिल्मों की एक फ्लॉप नायिका का है।
विज्ञापन
अब अमीषा पटेल को ही ले लीजिए पहले इनके भाई शो का हिस्सा बने और अब वह खुद शो में आने को फड़फड़ा रहीं हैं। यही नहीं मोहतरमा शो में बखेड़ा खड़ा करने को भी कमर कस चुकी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो अमीषा शो का हिस्सा बनने को पूरी तरह तैयार है बस देरी है तो एक ऑफिशियल घोषणा की । बताया जा रहा है कि शो में अमीषा वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करेंगी।
विज्ञापन
अमीषा शो में एक हफ्ते के 75 लाख रुपयों की डिमांड की है। बात बस यहीं अटकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अमीषा 'बिग बॉस 7' के प्रतियोगियों में से एक होंगी। यह भी सुनने में आ रहा है कि अमीषा शो में कंट्रोवर्सी करने के लिए भी राजी हैं।
वैसे ठीक भी है इस शो ने जाने कितने सितारों की पब्लिसिटी की है। राखी सांवत, वीना मलिक, सना खान, इमाम जैसे जाने कितने लोगों की पहचान का कारण यही शो रहा है।
ऐसे में अमीषा भी अगर फिर से सफलता पाने के लिए इस शो में आना चाह रहीं हैं तो कुछ गलत नहीं है। अब देखना यह है कि अपने भाई की तरह वह इस शो से खाली लौटेंगी या फिर शो का सरताज बन कर।