नेहा मारदा होंगी अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर लाइव, मिलिए 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' के किरदारों से
जी टीवी पर आज रात से हर सोमवार से शनिवार 10 बजे से प्रसारित होने वाले नए धारावाहिक "क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी" में शुभ्रा का किरदार निभा रही नेहा मारदा से लाइव कार्यक्रम के दौरान होगी ढेरों बातें। साथ होंगे शो में उनके प्यारे दो बच्चों ऋषि और रोली का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार प्रत्यक्ष पंवार और मन्नत मुरगई।
प्रदेश के पांच मुख्य शहरों- लखनऊ, कानपुर, वाराणसी मेरठ व आगरा में हाल ही में हुए कांटेस्ट के विजेताओं को सीधे जी टीवी के दिलचस्प कलाकारों से लाइव कार्यक्रम के दौरान बात करने का मौका भी होगा। ढेरों लोगों ने हमको भेजे एक से बढ़कर एक सुझाव। सवाल था कि धारावाहिक की कहानी के अनुसार दोनों बच्चों रोली और ऋषि के पापा मम्मी में फिर से झगड़ा हो गया है। अब दोनों बच्चे अपने मम्मी पापा की बट्टी करवाना चाहते है जिसके लिए आपको इन बच्चों की ख़ातिर भेजने हैं सुझाव। विजेता मम्मी -बच्चे की जोड़ी को मौका का शो के कलाकारों से अमर उजाला के लाइव के ज़रिये बात चीत का मौका।
इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आज शाम 4 बजे से ‘अमर उजाला’ के यूट्यूब व फेसबुक पेज पर किया जाएगा। तो तैयार रहिए अपनी पसंदीदा कलाकार से बातचीत के लिए। इस लाइव प्रसारण के दौरान हम दर्शकों से भी सवाल-जवाब का एक मजेदार सिलसिला जारी रखेंगे।
- अमर उजाला द्वारा चुने गए विजेता।
- लखनऊ से निवेदिता और उनके सुपुत्र अदम्य राज सिंह ।
- मेरठ से राजरानी शर्मा अपनी सुपुत्री वामिका शर्मा।
- आगरा से कनिका गर्ग और उनकी सुपुत्री नायरा गर्ग।
- कानपूर से रेनू त्रिपाठी अपनी सुपुत्री अनन्या त्रिपाठी।
- वाराणसी से प्रज्ञा पांडे तिवारी अपने सुपुत्र अर्नव तिवारी।
आपको बता दें आज से रात से हर सोमवार से शनिवार 10 बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला है एक बेहद दिलचस्प धारावाहिक ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’। यह शो एक परिवार की कहानी पर आधारित है जिसमें दो बच्चे हैं और जो अपने माता-पिता के बीच होने वाली लड़ाई के बीच उन्हें फिर से मिलाने की कोशिश करते हैं। यानी दोनों बच्चे अपने मम्मी पापा के बीच हुई कट्टी को खत्म कर दोनों में बट्टी कराना चाह रहे हैं।
14 दिसंबर को लाइव शो से जुड़ने के लिए लाइक व सब्सक्राइब करें
www.facebook.com/Amarujala
https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala