फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Aishwarya Sakhuja to co-host Sriman vs Srimati with Karan Wahi

‘नच बलिए- श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ को होस्ट करेंगी ऐश्वर्या

Thu, 28 Mar 2013 10:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Mar 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Sakhuja to co-host Sriman vs Srimati with Karan Wahi

स्टार प्लस पर प्रसारित डांस शो ‘नच बलिए 5’ का समापन हो चुका है, लेकिन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए स्टार प्लस एक और डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए- श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ लेकर आ रहा है।

विज्ञापन


‘श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ को टीवी एक्टर और होस्ट करण वाही के साथ ही टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा को-होस्ट करेंगी। सोनी टेलीविजन पर प्रसारित हो चुके शो 'सास बिना ससुराल' से फेम पा चुकी ऐश्वर्या सखूजा पहली बार कोई शो होस्ट कर रही है।
विज्ञापन


अभी तक आपने एक-एक जोड़ी को साथ में डांस करते हुए देखा था लेकिन अब आप ‘श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ को डांस करते हुए देखेंगे।

इस डांस रिएलिटी शो में सभी मेल पार्टनर्स अपनी फीमेल पार्टनर्स को हराने के लिए अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे।

लगभग तीन वीक तक चलने वाले ‘नच बलिए’ के छठें सीजन ‘नच बलिए- श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ में छह एपीसोड दिखाए जाएंगें। इस शो को भी शिल्पा शेट्टी ही जज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ में सर्गुन-रवि, डिंपी- राहुल महाजन, तनाज-बख्तियार ईरानी, शेफाली-पराग त्यागी, देबीना-गुरमीत चौधरी और 'नच बलिए 5' के विनर जय भानुशाली-माही विज होंगे।


ये डांस रिएलिटी शो 6 अप्रैल से शनिवार और रविवार रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। अब देखना होगा कि ब्वॉय वर्सेज गर्ल्स में कौन सी टीम असली विजेता बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed