फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actor Sapru will play the role of Sati father in Baal Shiv actor narrated the memories of this three D film from fifteen years ago

Baal Shiv: सती मां के पिता का किरदार पाकर तेजोमय हुए अभिनेता सप्रू, सुनाई 15 साल पहले की इस थ्री डी फिल्म की यादें

Mon, 10 Jan 2022 06:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 10 Jan 2022 06:45 PM IST
सार

दिग्गज अभिनेता तेज सप्रू जल्द ही धारावाहिक ‘बाल शिव’ में प्रजापति दक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरियल का हिस्से बनने पर अभिनेता काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
Actor Sapru will play the role of Sati father in Baal Shiv actor narrated the memories of this three D film from fifteen years ago
Tej Sapru - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दिग्गज अभिनेता तेज सप्रू को भारतीय मनोरंजन उद्योग में काम करते हुए 40 साल से ज्यादा समय हो गया है और उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन तथा ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर हर तरह का किरदार बखूबी निभाया है। अब वह एण्डटीवी के धारावाहिक ‘बाल शिव’ में प्रजापति दक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। शिव गाथा में यह किरदार बहुत महत्वपूर्ण है। और आने वाली कहानी दर्शकों के लिए भक्ति की एक नई सरिता का प्रवाह बनकर आएगी।

विज्ञापन

Actor Sapru will play the role of Sati father in Baal Shiv actor narrated the memories of this three D film from fifteen years ago
तेज सप्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘बाल शिव’ का हिस्सा बनने से उत्साहित तेज सप्रू ने कहा, ‘‘मैं खुद भी भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त हूं। ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिये मैं हमेशा तैयार रहता हूं, जो महादेव से जुड़े हों। मेरे लिये भगवान शिव सबकुछ हैं, तो जब ‘बाल शिव’ के मेकर्स ने इस रोल के लिये मुझसे संपर्क किया, तब मैंने दोबारा नहीं सोचा और फौरन इस शो से जुड़ गया। ‘बाल शिव’ एक खूबसूरत शो है, जो भगवान शिव की कुछ ऐसी कहानियां लेकर आया है, जिन्हें अभी तक भारतीय टेलीविजन पर नहीं दिखाया गया था। इसलिये ऐसे मास्टरपीस का हिस्सा बनना मेरे लिये बड़ी खुशी की बात है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Sapru will play the role of Sati father in Baal Shiv actor narrated the memories of this three D film from fifteen years ago
तेज सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रजापति दक्ष के किरदार के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रजापति दक्ष एक बहुत शक्तिशाली और मजबूत किरदार है। लगभग 15 साल पहले, मैंने एक थ्रीडी फिल्म में यह किरदार निभाया था जिसे आज भी मां अम्बे मंदिर में दिखाया जाता है, और मुझे पता है कि कहानी में इस किरदार का क्या महत्व है। प्रजापति दक्ष भगवान ब्रह्मा के पुत्र हैं और ब्रह्मा को ब्रह्माण्ड का सबसे बड़ा राजा भी कहा जाता है। मैं असल जिन्दगी में शिव-भक्त हूं, लेकिन मेरा यह किरदार शिव का विरोधी है, क्योंकि पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने भगवान ब्रह्मा का पांचवा सिर काट दिया था। तो बदले की भावना से भरे दक्ष ने हमेशा महादेव से घृणा की। लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी बेटी सती को महादेव से असीम प्रेम है, तब उसने बहुत भूचाल पैदा किया, जिससे कहानी में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलेगा और कुछ आकस्मिक मोड़ आएंगे। दर्शकों के लिए मेरे किरदार की एंट्री देखने लायक होगी और मैं भी इसे लेकर उत्साहित हूं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed