टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी खासकर पति से विवाद के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब श्वेता एक बार फिर से पति अभिनव कोहली के कारण चर्चा में आ गई हैं। अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें अपने 4 साल के बेटे रेयांश से मिलने नहीं देतीं। उन्हें यह तक नहीं पता कि उनका बेटा इस समय कहां है।
2 of 7
abhinav kohli, shweta tiiwari
- फोटो : social media
अभिनेत्री श्वेता तिवारी कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल मुद्दों के कारण सुर्खियों में आ ही जाती हैं। और उनका पति के साथ विवाद किसी से छिपा नहीं है। श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने बेटे रेयांश की कस्टडी के लिए दिसंबर 2020 में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका में अभिनव ने श्वेता पर बेटे रेयांश से न मिलने देने का भी आरोप लगाया है।
ये पहला मौका नहीं है जब श्वेता पर अभिनव ने इस तरह का इल्जाम लगाया हो। इससे पहले भी अभिनव कई बार श्वेता पर बेटे से नहीं मिलने देने की शिकायत करते रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच बेटे से मिलने को लेकर हुए विवाद का वीडियो तक सामने आ चुका है।
4 of 7
श्वेता तिवारी, रेयांश
- फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari
अभिनव की वकील तृप्ति शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके बारे में बताया। तृप्ति ने कहा कि दिसंबर 2020 में अभिनव ने श्वेता के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। अभिनव को उनके बेटे रेयांश से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जब बीते साल श्वेता तिवारी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं उस समय अभिनव ने ही बेटे का पूरा ख्याल रखा था।
5 of 7
श्वेता तिवारी, रेयांश
- फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari
तृप्ति शेट्टी के मुताबिक रेयांश से मिलने के लिए अभिनव ने श्वेता को कई बार कहने की कोशिश की मगर श्वेता नजरअंदाज करती रहीं। अभिनव ने पुलिस की भी मदद लेने का भी प्रयास किया मगर वह इसमें सफल नहीं हो पाए, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट जाने का फैसला किया।