फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Abdu Rozik salman khan Bigg Boss 16 fame said he will open his own restaurant in mumbai india video goes viral

Abdu Rozik: 'बिग बॉस' फेम अब्दु रोजिक ने दी फैंस को खुशखबरी, कहा- इंडिया में जल्द शुरू करेंगे अपना बिजनेस

Sat, 25 Feb 2023 07:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 25 Feb 2023 07:49 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर अब्दु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु खुद अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Abdu Rozik salman khan Bigg Boss 16 fame said he will open his own restaurant in mumbai india video goes viral
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आए अब्दु रोजिक शो के बाद भी लगातार सुर्खियों में हैं। अब्दु को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही 'बिग ब्रदर' शो का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अब्दु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु खुद अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए नजर आए।

विज्ञापन

Abdu Rozik salman khan Bigg Boss 16 fame said he will open his own restaurant in mumbai india video goes viral
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दु रोजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु कार से उतरते हुए दिखे। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह जल्द ही इंडिया में अपना रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहे हैं। अब्दु वीडियो में रेस्तरां खोलने के बाद लोगों को आमंत्रित करते हुए भी नजर आए।

Kangana Ranaut: 'सेल्फी' के फ्लॉप होने पर कंगना रणौत का तंज, कहा- करण जौहर की फिल्म ने 10 लाख भी नहीं कमाए...

विज्ञापन
विज्ञापन

Abdu Rozik salman khan Bigg Boss 16 fame said he will open his own restaurant in mumbai india video goes viral
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अब्दु ने यह भी बताया है कि वह कहां और कब रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। अब्दु ने खुलासा किया कि वह 6 मार्च को इंडिया वापस आएंगे और अपना मुंबई में रेस्तरां खोलेंगे। इंडिया में यह उनका पहला रेस्तरां होगा, जिसमें उनके फैंस के लिए सरप्राइज भी होगा। अब इस खुशखबरी को सुनकर अब्दु के फैंस उत्साहित हो गए हैं और वायरल वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। लगातार फैंस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें जल्दी रेस्तरां के बारे में और जानकारी साझा करने के लिए कह रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Actress: बोल्ड फोटो के साथ शरीर के स्ट्रेच मार्क्स भी खुलकर दिखाती हैं ये एक्ट्रेस, ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क

विज्ञापन

Abdu Rozik salman khan Bigg Boss 16 fame said he will open his own restaurant in mumbai india video goes viral
सलमान खान और अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब्दु तजाकिस्तान के मशहूर गायक हैं। 'बिग बॉस 16' शो से उन्होंने इंडिया में खास पहचान बनाई। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीथीं। लाखों दर्शकों के साथ-साथ अब्दु सलमान खान के भी फेवरेट हैं। शो में साजिद खान के साथ अब्दु की खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

Anushka Sharma: वर्ल्ड कप टी-20 सेमीफाइनल में हार से टूटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम,अनुष्का ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed