{"_id":"8c9285ae-add4-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-khan-s-show-satyamev-jayate","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्यमेव जयते' की वर्षगांठ मनायेंगे आमिर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'सत्यमेव जयते' की वर्षगांठ मनायेंगे आमिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Apr 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस के सफल शो में से एक 'सत्यमेव जयते' इस वर्ष 1 मई को अपनी पहली वर्षगांठ मनाने जा रहा है।
विज्ञापन
आमिर खान के इस शो ने दर्शकों को खास प्रभावित किया था। इस शो के माध्यम से कई सामाजिक मुद्दों पर बातचीत की गयी थी।
खुद आमिर इस शो से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे इस शो की सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे।
खबर है कि आमिर इस अवसर पर कोई पार्टी का आयोजन नहीं करने जा रहे हैं, बल्कि वे इस दिन 'सत्यमेव जयते' भवन जाएंगे, जो कि एक एनजीओ है और जिसके माध्यम से लगभग 250 लोगों को घरेलू हिंसा व दहेज प्रथा से बचाने की कोशिश की जाती है।
आमिर ने तय किया है कि वे इस एनजीओ में जायेंगे और वहां के लोगों से बातचीत करेंगे।