{"_id":"0eb86612-7be8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-ali-come-back-as-in-jhilmil-sitaaron-ka","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर अली 'झिलमिल सितारों का आंगन होगा' में नजर आएंगे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आमिर अली 'झिलमिल सितारों का आंगन होगा' में नजर आएंगे
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Thu, 21 Feb 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
आमिर अली जल्द ही टीवी धारावाहिक 'झिलमिल सितारों का आंगन होगा' में नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह इसके लिए राजश्री के आभारी हैं।
विज्ञापन
आमिर ने कहा, 'राजश्री और सहारा के साथ मेरा संबंध बहुत पुराना है, मैंने उन्हें 'वो रहने वाली महलों की' जैसे धारावाहिक के साथ अपनी सबसे बेहतरीन प्रस्तुति दी है। जब सूरज जी ने मुझे बुलाया तो मैं न नहीं कह सका क्योंकि वे बहुत प्यारे लोग हैं।'
विज्ञापन
आमिर 'होंगे जुदा ना हम' में डॉ. अनिरुद्ध शर्मा की भूमिका कर रहे हैं और एफआईआर में इंस्पेक्टर बजरंग पांडे के रोल में दिखेंगे।
अब देखना होगा कि आमिर अली नए रूप में दर्शकों को कितना लुभा पाते हैं।