फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Telangana police filed FIR against 25 celebrities and influencers for allegedly promoting illegal betting apps

Illegal Betting Apps: दुग्गुबाती, देवरकोंडा सहित 25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर, सट्टेबाजी एप के प्रचार का आरोप

Thu, 20 Mar 2025 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 20 Mar 2025 11:53 AM IST
सार

Illegal Betting Apps: तेलंगाना पुलिस ने करीब 25 सेलिब्रेटी और एन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें राणा दुग्गुबाती और विजय देवरकोंडा भी शामिल हैं। इन हस्तियों पर कथित तौर पर सट्टेबाजी एप के प्रचार का आरोप है।

विज्ञापन
Telangana police filed FIR against 25 celebrities and influencers for allegedly promoting illegal betting apps
राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तेलंगाना पुलिस ने राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचू लक्ष्मी सहित करीब 25 मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ एफआई आर दर्ज की है। इन पर कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप है। तेलगांना पुलिस ने जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है उनमें छह टॉलीवुड सितारे शामिल हैं। 

विज्ञापन

व्यवसायी की याचिका के आधार पर एफआईआर दर्ज
एफआईआर मियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि 32 वर्षीय व्यवसायी फणींद्र शर्मा ने याचिका दायर की थी, इसके आधार पर हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Vicky Kaushal Katrina Kaif: पत्नी की दिल की बात जानते हैं विक्की कौशल, कैटरीना मानती हैं उन्हें अच्छा लिसनर

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्तेभर पहले भी दर्ज हुए केस
एफआईआर के अनुसार, राणा दुग्गुबाती, मंचू लक्ष्मी, निधि अग्रवाल, विजय देवरकोंडा और प्रणिता और अन्य 18 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सट्टेबाजी एप्स को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे पहले करीब हफ्तेभर पहले ही, पंजागुट्टा पुलिस ने कथित तौर पर सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप में इमरान खान, हर्ष साई, टेस्टी तेजा, किरण गौड़, विष्णु प्रिया, श्यामला, रितु चौधरी, बंडारू शेषयानी सुप्रिता, अजय, सनी और सुधीर सहित 11 फिल्मी हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज किए थे।

यह खबर भी पढ़ें:
Hania Aamir: हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक, इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों पर लगे संगीन इल्जाम; हुईं ट्रोल

विज्ञापन

'समाज को नुकसान पहुंचाता है यह व्यवहार'
पुलिस के मुताबिक, ये अवैध सट्टेबाजी एप प्लेटफॉर्म कानूनों और नियमों का सीधा उल्लंघन कर रहे हैं। विशेष रूप से 1867 के सार्वजनिक जुआ अधिनियम का उल्लंघम हो रहा है। इसके चलते लोगों में कम समय में जोखिम भरे तरीके से पैसा कमाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिला है और इस तरह का व्यवहार समाज को नुकसान पहुंचाता है। इससे वित्तीय संकट पैदा होता है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वे एफआईआर में नामजद लोगों को नोटिस भेजने की योजना बना रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed