फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Telangana High Court grants bail to Choreographer Jani Master accused in sexual harassment case

Choreographer Jani Master: तेलंगाना हाई कोर्ट ने जानी मास्टर को दी जमानत, यौन उत्पीड़न के केस में हैं आरोपी

Thu, 24 Oct 2024 04:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 24 Oct 2024 04:12 PM IST
सार


जानी मास्टर साउथ फिल्मों के नामी कोरियोग्राफर हैं। वह हिंदी फिल्मों में भी बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुके हैं। कुछ समय पहले उन पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था। अब इस केस में उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत दी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें बेल देते वक्त कुछ शर्तों का पालन करने को कहा है।  
 

विज्ञापन
Telangana High Court grants bail to Choreographer Jani Master accused in sexual harassment case
जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani

विस्तार

पिछले कुछ समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल आया हुआ है। यौन उत्पीड़न के मामले में कुछ नामी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। अगस्त माह में फिल्ममेकर रंजीत का नाम ऐसे ही केस में सामने आया था, उन पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ। इसी लिस्ट में 'स्त्री-2' का गीत 'आई नहीं...' कोरियोग्राफ करने वाले जानी मास्टर भी शामिल हैं, उन पर भी ऐसा ही केस दर्ज किया गया है। इस शिकायत के दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया। लेकिन अब जानी मास्टर को तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। 

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट में मामला हुआ है दर्ज 
जानी मास्टर को जमानत जरूर मिल गई है लेकिन उन पर जिस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है वह काफी गंभीर बात है। दरअसल, उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि पीड़िता जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है, उसने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर उनका यौन उत्पीड़न उस समय से कर रहे हैं, जब वह महज 16 साल की थीं। इसी कारण आरोपी जानी मास्टर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता से संपर्क नहीं करेंगे 
कोर्ट ने जानी मास्टर को जमानत देते हुए साफ कहा है कि वह किसी भी तरह से पीड़िता से संपर्क नहीं करेंगे। साथ ही जांच करने वाली टीम के साथ भी पूरा सहयोग करेंगे। इन्हीं बातों को आधार बनाकर उनको जमानत दी जा रही है। 

विज्ञापन

जनसेना पार्टी ने निकाला-राष्ट्रीय पुरस्कार भी वापस लिया गया
इस केस के दर्ज होने से पहले जानी मास्टर साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन जब उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे तो पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। केस के कारण उनसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी वापस ले लिया गया। दरअसल, जानी मास्टर को इस साल बेस्ट कोरियोग्राफी श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने वाला था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed