फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TBMAUJ actress Kriti Sanon discussed on partner values and true love amid dating rumors

Kriti Sanon: डेटिंग की अफवाहों के बीच कृति ने बताया सच्चे प्यार का मतलब, अस्थिर रिश्तों पर की बात

Mon, 12 Aug 2024 09:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 12 Aug 2024 09:59 PM IST
सार

अभिनेत्री कृति सेनन ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में प्यार और रिश्तों को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। इन दिनों कृति के डेटिंग की अफवाहों की वजह से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।
 

विज्ञापन
TBMAUJ actress Kriti Sanon discussed on partner values and true love amid dating rumors
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

विस्तार

अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक तरफ अभिनेत्री साल 2024 में अपनी आगामी फिल्मों के काम में व्यस्त हैं, वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले कुछ समय से उनके बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट करने की अफवाह है। इन अफवाहों के बीच अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में जीवनसाथी के महत्व के बारे में चर्चा की है। 
विज्ञापन


कैसा आदमी चाहती हैं कृति?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मफेयर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, कृति से जब पूछा गया कि एक आदमी उनके जीवन में क्या बेहतर जोड़ सकता है। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे को चाहता है जो उसे बेहतर बनने के लिए प्रेरित करे। जब वह उदास महसूस करे तो वह उसके लिए वहां मौजूद हो। अभिनेत्री ने कहा, ‘आप एक ऐसे साथी की इच्छा रखते हैं जो आपके घर लौटने पर आपके लिए मौजूद रहे, खुशी और दुख दोनों पलों को साझा करे।’
विज्ञापन

Ulajh BO Collection Day 11: सिनेमाघरों से उतरने की तैयारी में 'उलझ', 11वें दिन महज इतने लाख रुपये कमा तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म जगत के अस्थिर रिश्तों पर की बात
कृति सेनन ने कहा कि जब कोई अपनी उपलब्धियों को किसी के साथ साझा नहीं कर सकता तो वह अर्थहीन लगती हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि कैसे एक फिल्म के सेट पर रिश्ते बनते हैं, लेकिन कुछ महीनों बाद खत्म हो जाते हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘फिर अगली फिल्म और दूसरे 'परिवार' की बारी आती है। सब कुछ अस्थायी लगता है, इसलिए आपके जीवन में कुछ स्थिर होना बहुत जरूरी हो जाता है।'

कृति सेनन के लिए प्यार का मतलब क्या है
उसी साक्षात्कार में कृति ने प्यार को लेकर भी अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री के अनुसार प्यार किसी के लिए महसूस करना है, बिना उन्हें बदलने की कोशिश किए कि आप उन्हें कैसा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘अपने व्यक्तित्व को बनाए रखना और खुद का सबसे अच्छा संस्करण महसूस करना, यह बताता है कि मेरे लिए प्यार का क्या मतलब है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में कबीर बहिया के साथ कृति की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। उन्हें ग्रीस में एक साथ छुट्टियां मनाते देखा गया था। हालांकि, उन्होंने डेटिंग की किसी भी अफवाह की पुष्टि नहीं की है।
AMKDT Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेदम रही अजय देवगन की फिल्म, 11वें दिन हुई महज इतनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed