फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tarzan actor Ron Ely passed away at age of 86 his daughter Kirsten Casale Ely shares emotional note

Ron Ely Death: 'टार्जन' के अभिनेता रॉन एली का 86 वर्ष की आयु में निधन, बेटी कर्स्टन ने साझा किया भावुक नोट

Thu, 24 Oct 2024 12:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 24 Oct 2024 12:31 PM IST
सार

टीवी सीरीज में 'टार्जन' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए मशहूर दिग्गज अमेरिकी अभिनेता रॉन एली का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी बेटी कर्स्टन कैसले एली ने इसकी जानकारी साझा की। 
 

विज्ञापन
Tarzan actor Ron Ely passed away at age of 86 his daughter Kirsten Casale Ely shares emotional note
रॉन एली - फोटो : इंस्टाग्राम: @blonderambitions

विस्तार

1960 के दशक में टीवी सीरीज 'टार्जन' में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिग्गज अमेरिकी अभिनेता रॉन एली का निधन हो गया है। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अभिनेता की बेटी कर्स्टन कैसले एली ने बीते दिन, बुधवार, 23 अक्तूबर, 2024 को इंस्टाग्राम पर लंबा भावुक नोट साझा किया और पिता के निधन की जानकारी दी।
विज्ञापन

 

बेटी ने साझा की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की सीरीज के साथ एक भावुक बयान साझा करते हुए अभिनेता की बेटी ने कहा कि उन्होंने दुनिया ने अपने सबसे महान व्यक्तियों में से एक को खो दिया है। उन्होंने लिखा, 'और मैंने अपने पिता को खो दिया है। मेरे पिता एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें लोग हीरो कहते थे। वह एक अभिनेता, लेखक, कोच, मार्गदर्शक और नेता थे। 29 सितंबर को कैलिफोर्निया स्थित अपने घर पर उनका निधन हो गया।'

View this post on Instagram

A post shared by K I K I    E L Y (@blonderambitions)


विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को खोने से सदमे में बेटी
अपने पिता के बारे में बात करते हुए कर्स्टन ने कहा कि वे एक पारिवारिक व्यक्ति और नेता थे, वह जहां भी गए, वहां सकारात्मक प्रभाव की एक शक्तिशाली लहर छोड़ी। दूसरों पर उनका जो प्रभाव था, वह मैंने किसी अन्य व्यक्ति में कभी नहीं देखा, उनमें सचमुच कुछ जादुई था। इसी कारण से दुनिया उन्हें जानती थी। मैं उन्हें अपने पिता के रूप में जानती थी और यह मेरे लिए स्वर्ग से भेजा गया सम्मान है। मेरे लिए वे चांद को लटका देते थे।'

विज्ञापन

'टार्जन' से मिली पहचान
दिवंगत अभिनेता पहली बार 1960 के दशक में एनबीसी के 'टार्जन' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए मशहूर हु। यह टीवी सीरीज 1966 से 1968 तक प्रसारित हुई। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने शो में अधिकांश स्टंट खुद ही किए और इस दौरान दो बार उनके कंधे टूटे और कई बार शेरों के काटने जैसी चोटें भी आईं। बाद में उन्होंने 1975 में यूनिवर्सल के डॉक सैवेज: द मैन ऑफ ब्रॉन्ज में अभिनय किया और लोकप्रिय टीवी शो वंडर वुमेन, द लव बोट, फैंटेसी आइलैंड और सुपरबॉय में कैमियो रोल निभाए। 1980 के दशक में एली ने संगीतमय गेम शो फेस द म्यूजिक की मेजबानी की और 1980 और 1981 में मिस अमेरिका पेजेंट की मेजबानी के रूप में बर्ट पार्क्स का स्थान लिया।

दुखद रहा निजी जीवन
उन्होंने 90 के दशक में शीना, रेनेगेड और एलए लॉ जैसे शो में काम करना जारी रखा। उनकी अंतिम उपस्थिति टीवी फिल्म एक्सपेक्टिंग अमिश (2014) में थी। उनका निजी जीवन भी दुखद रहा। 2019 में उनके बेटे कैमरन (30) ने अपनी पत्नी वैलेरी (62) की चाकू मारकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस ने अभिनेता के बेटे को गोली मार दी। अभिनेता अपने अभिनय करियर के साथ-साथ एली एक कुशल लेखक भी थे। उन्होंने निजी जासूस जेक सैंड्स पर आधारित दो रहस्य उपन्यास लिखे- 1994 में नाइट शैडोज और 1995 में ईस्ट बीच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed