फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tanuj virwani On being robbed by spot boy of 10 years says his trust betrayed

Tanuj Virwani: चोरी की वारदात से अभिनेता तनुज विरवानी को लगी दिल पे चोट, बोले- लोगों पर से भरोसा ही उठ गया

Wed, 18 Jun 2025 09:56 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 18 Jun 2025 09:56 AM IST
सार

Tanuj Virwani on Robbery: हाल ही में एक्टर तनुज विरवानी के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी उनके साथ पिछले 10 साल से स्पॉट बॉय के तौर पर काम कर रहा था। अब इस मामले पर तनुज ने बात की है।

विज्ञापन
tanuj virwani On being robbed by spot boy of 10 years says his trust betrayed
स्पॉटबॉय के साथ तनुज विरवानी - फोटो : इंस्टाग्राम @tanujvirwani

विस्तार

फिल्मों और वेब सीरीज से अपनी पहचान बना चुके अभिनेता तनुज विरवानी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनके सबसे भरोसेमंद कर्मचारी जो 10 साल से उनके साथ स्पॉट बॉय के तौर पर काम कर रहा था, उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ये वही शख्स था जो तनुज के साथ 2015 से जुड़ा हुआ था और उनके हर सफर का साथी रहा है। तनुज ने कहा कि ये महज सामान की चोरी नहीं थी, बल्कि उनके विश्वास और सुरक्षा की भावना पर गहरी चोट थी।

विज्ञापन

तनुज ने मामले पर दिया बयान
तनुज ने सोशल मीडिया और मीडिया को दिए गए बयानों में बताया कि बीते कुछ समय से उनके घर से छोटी-छोटी चीजें गायब हो रही थीं। पहले एक जैकेट, फिर पिता की महंगी घड़ियां और हाल ही में यूके से लौटने के बाद कुछ विदेशी मुद्रा भी लापता हो गई। उन्होंने बताया, ‘हमारा घर ऐसा नहीं है जहां चीजें ताले में बंद रहती हैं। हमारे घर में विश्वास की परंपरा रही है, लेकिन अब वो टूट चुका है।’

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके मशहूर यूट्यूबर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार बनेंगे पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जब चोरी की जांच हुई तो पता चला कि स्पॉट बॉय नशे का शिकार हो चुका है और अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए घर से सामान चुराकर बेच रहा था। तनुज ने कहा, ‘मेरे घर में मेरी पत्नी, मेरी मां और मेरी छोटी बच्ची रहती हैं। ऐसे में कोई व्यक्ति जो नशे में हो और चोरी कर रहा हो, वह घर में रहना डरावना है।’

घटना से बुरी तरह टूट चुके तनुज
तनुज विरवानी ने ये भी बताया कि उन्होंने उस शख्स को हमेशा परिवार की तरह रखा, उसके साथ दुनियाभर की यात्रा की, उसका पासपोर्ट बनवाया, लेकिन बदले में मिला सिर्फ धोखा। उन्होंने कहा, ‘मैं एक इकलौता बेटा हूं और बहुत जल्दी लोगों से जुड़ जाता हूं। इस व्यक्ति ने मेरे साथ लंदन, सिंगापुर, दुबई तक यात्रा की है। मैंने उसे हमेशा इज्जत दी, लेकिन इस घटना ने सब तोड़ दिया।’

पुलिस में दर्ज कराया गया मामला
घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। तनुज के पिता ने पुलिस के साथ मिलकर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके बैग से विदेशी मुद्रा, परफ्यूम्स और चोरी का दूसरा सामान बरामद हुआ। हालांकि, कुछ महंगी घड़ियां अभी भी गायब हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।

हालांकि तनुज और उनका परिवार फिलहाल किसी निजी सिक्योरिटी की व्यवस्था करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हम एक मिडिल-क्लास सोच वाले लोग हैं, हमने कभी बॉडीगार्ड नहीं रखे। पर अब जब भी कोई नया स्टाफ लेंगे, तो सौ बार सोचेंगे।’ बता दें इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ तनुज के भरोसे को तोड़ा है, बल्कि उनके लिए यह एक निजी नुकसान जैसा महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed