फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 17 contestant arun mahashetty announces wife pregnancy with a viral video

Bigg Boss: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके मशहूर यूट्यूबर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार बनेंगे पिता

Wed, 18 Jun 2025 08:57 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 18 Jun 2025 08:57 AM IST
सार

Bigg Boss 17 Contestant Wife Gets Pregnant: बिग बॉस 17 के कटेस्टेंट रह चुके फेमस यूट्यूबर के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है। जी हां वो एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। आखिर कौन हैं ये, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 17 contestant arun mahashetty announces wife pregnancy with a viral video
अरुण महाशेट्टी - फोटो : एक्स

विस्तार

बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवाद या गेम नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी है। अरुण ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पत्नी मलक एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं और ये कपल अब दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन

वीडियो के जरिए दी प्रेग्नेंसी की खबर
अरुण और मलक ने एक इमोशनल वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसमें मलक हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़े नजर आ रही हैं। जैसे ही अरुण उस किट को देखते हैं, उनके चेहरे की मुस्कान और भावनाएं खुद बयां कर देती हैं कि ये पल उनके लिए कितना खास है। कपल की खुशी कैमरे में साफ झलक रही है और फैंस भी कमेंट सेक्शन में उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aarun Srikanth Mashettey (@arun_mashettey)

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से हैं एक बेटी के पिता
बता दें कि अरुण और मलक की एक बेटी पहले से है जिसका नाम जूरी है। जूरी फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस 17 के घर में भी नजर आई थी और फैंस ने उस प्यारी बच्ची को खूब पसंद किया था। अब जब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाला है, तो सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें 'फैमिली गोल्स' कहकर बधाई दे रहे हैं।


ये खबर भी पढ़ें: Tannaz Irani: तनाज ने कैंसर को बताया डरावना, बोलीं- ‘हिना खान ने पेश किया मजबूत उदाहरण’

अरुण की बिग बॉस में सादगी ने जीते थे दिल
बिग बॉस 17 में अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने सादगी और संयम से खेला गया गेम दिखाया था। उनके शांत स्वभाव और बिना कंट्रोवर्सी के आगे बढ़ने के अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसी दम पर वो टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए थे।

2021 में की थी मलक से शादी
अरुण हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं और एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। उन्होंने मलक से 15 मार्च 2021 को शादी की थी। मलक फ्रांस की रहने वाली हैं और दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। अब शादी के चार साल बाद, दोनों दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं।

फैंस दे रहे हैं शुभकामनाएं
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस ने अरुण और मलक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका परिवार अब और भी खूबसूरत बनने जा रहा है। कई यूजर्स ने जूरी को ‘बिग सिस्टर’ कहकर भी प्यार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed