फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taniyaa Chatterjee Claims Yuzvendra Chahal Sends Personal Dms To Her Shows Screenshot

फिर विवादों में युजवेंद्र चहल! तानिया चटर्जी को भेजा था ऐसा मैसेज, एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने खोली पोल

Mon, 13 Apr 2026 05:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 13 Apr 2026 05:01 PM IST
सार

Yuzvendra Chahal: पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद चहल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में सिगरेट पीने और सड़क पर फेंकने को लेकर ट्रोल होने के बाद अब उनका नाम एक नए मामले में सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Taniyaa Chatterjee Claims Yuzvendra Chahal Sends Personal Dms To Her Shows Screenshot
युजवेंद्र चहल और तानिया चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2025 में चहल का अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। इसके बाद उनका नाम आरजे महवश के साथ भी जोड़ा गया, क्योंकि दोनों को कई बार साथ देखा गया था। हालांकि, कुछ महीनों बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। अब एक एक्ट्रेस और मॉडल ने ये दावा किया है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल उन्हें इंस्टाग्राम पर पर्सनल मैसेज करते हैं। 

विज्ञापन

तानिया ने दिखाए स्क्रीनशॉट
दरअसल, एक्ट्रेस और मॉडल तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पर्सनल मैसेज भेजा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तानिया पैपराजी को अपना इंस्टाग्राम इनबॉक्स दिखाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Taniyaa Chatterjee Claims Yuzvendra Chahal Sends Personal Dms To Her Shows Screenshot
युजवेंद्र चहल और तानिया चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

चहल ने लिखा- 'आप क्यूट हो'
तानिया के मुताबिक, चहल ने उनकी एक स्टोरी पर रिप्लाई करते हुए लिखा था- ‘आप क्यूट हो।’ हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई है।

पहले भी सुर्खियों में रहे थे चहल
इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चहल जैसे दिखने वाले एक शख्स को कार चलाते हुए सिगरेट पीते और उसे सड़क पर फेंकते हुए देखा गया था। इस वीडियो को लेकर फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

मैदान पर जहां चहल का प्रदर्शन ठीक-ठाक चल रहा है, वहीं मैदान के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिलहाल वे आइपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed