Tamannaah Bhatia: राशा थडानी संग जमकर नाचीं तमन्ना, नवरात्र में किया माता की चौकी का आयोजन; देखें वायरल वीडियो
Mata Ki Chowki at Tamannaah Bhatia House: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवरात्रि में अपने यहां माता की चौकी का आयोजन किया। इसमें वे भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी इस दौरान उपस्थित रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विजय वर्मा से उनका ब्रेकअप हो गया है। रवीना टंडन की होली पार्टी में भी विजय वर्मा और तमन्ना अलग-अलग पहुंचे थे, जिसने ब्रेकअप की खबरों को और पुख्ता किया। अब हाल ही में तमन्ना ने अपने यहां माता की चौकी रखी तो इसमें भी विजय वर्मा नजर नहीं आए।
यह खबर भी पढ़ें:
Sunny Deol Exclusive: मैंने ‘जाट’ में किसानों की बात कहने की कोशिश की है, ये संबोधन पूरे किसान समुदाय के लिए
विजय वर्मा नहीं आए नजर
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी तमन्ना के यहां माता की चौकी कार्यक्रम में पहुंचीं और भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। राशा ने तमन्ना के साथ झूमकर डांस भी किया। हालांकि, इस दौरान कहीं भी विजय वर्मा नहीं नजर आए। तमन्ना के घर हुए इस धार्मिक आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स विजय वर्मा के बारे में पूछ रहे हैं।
यूजर ने पूछा- 'क्या के ब्रेक अप डांस है?'
तमन्ना भाटिया के इन वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स विजय को लेकर सवाल कर रहे हैं। साथ ही दोनों ब्रेकअप की वजह जानना चाह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या ये ब्रेक अप डांस हो रहा है'? एक यूजर ने लिखा, 'तमन्ना आपको देखकर हमारा भी मनोबल बढ़ता है। जय माता दी'। एक यूजर ने लिखा, 'आप इसी तरह चमकती रहिए'।
'ओडेला 2' में नजर आएंगी तमन्ना
तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे सुपरनैचुरल फिल्म 'ओडेला 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म 17 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का दमदार टीजर प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान जारी किया गया था। यह फिल्म 2021 की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है।
यह खबर भी पढ़ें:
Naagin 7: एकता कपूर ने 'नागिन 7' पर लगाई मुहर, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी